खेल मैदान को बनाया ट्रेंचिंग ग्राउंड: नगर निगम की तानाशाही चरम पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के नेहरू स्टेडियम जोन के अधिकारियों और कर्मचारियों की घोर लापरवाही और मनमानी का खुलासा हुआ है। आरएनटी मार्ग स्थित विजय बहादुर व्यायामशाला के पास स्थित दो नंबर स्कूल खेल मैदान को निगम कर्मियों ने अवैध रूप से अस्थायी ट्रेंचिंग ग्राउंड में तब्दील कर दिया है।
भाजपा नेता जगमोहन वर्मा ने निगम प्रशासन पर सीधे गंभीर आरोप लगाते हुए इस कृत्य की आलोचना की है। मैदान की इस दुर्दशा को लेकर अब खेल प्रेमियों और स्थानीय निवासियों में रोष है।
वर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एक महीने से स्टेडियम जोन के कर्मचारी शहरभर से टूटे हुए मकानों और दुकानों का मलबा,चद्दरें और बिजली के वायर ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में भरकर इस मैदान में फिंकवा रहे हैं। हद तो तब हो गई,जब निगम के जिम्मेदारों ने मैदान में मरे हुए जानवरों को भी फिंकवाना शुरू कर दिया।
खेल गतिविधियों के लिए मशहूर इस मैदान को निगम की घोर लापरवाही ने पूरी तरह बर्बाद और अनुपयोगी बना दिया है। निगम प्रशासन की इस तानाशाही को लेकर वर्मा ने कहा कि इस पूरे मामले की लिखित शिकायत सीधे महापौर पुष्पमित्र भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल से की है।
वर्मा ने मांग की है कि खेल मैदान को कचराघर बनाने वाले दोषी निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई की जाए। नगर निगम प्रशासन इस मलबे को तुरंत यहां से हटाए।
संबंधित समाचार

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:जिला-कोर्ट से ड्रग्स के साथ युवक पकड़ाया; डिलीवरी देने का कर रहा था इंतजार

गोवंश से भरी पिकअप ने मंडी में चार लोगों को कुचला:महिला के ऊपर से निकले पहिए; भागते समय बिजली के खंभे से टकराई

जमीन के सौदों से शादी में नोटों की बारिश तक जांच के घेरे में फिरोज:वायरल वीडियो और करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज खंगाल रही लोकायुक्त

वीडियो देखिये, बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देगी सरकार:मुख्यमंत्री ने घायलों के तत्काल उपचार के दिए निर्देश; प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन को व्यवस्था करने को कहा

इंदौर महाविद्यालय के गरबे में पांच मुस्लिम युवक-युवती पहुंचे हंगामा:बिना अनुमति हो रहे गरबे को बजरंग दल की दबिश पर पुलिस ने बंद कराया

आधी रात नशेड़ियों का तांडव:तलवार, पत्थर व ईंटों से हमला

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस्तेमाल करना उनका अधिकार; डेटाबेस की विश्वसनीयता और उसके दुरुपयोग को रोकने के लिए भी निर्देश

अंडरग्राउंड मेट्रो रूट के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:बोले-विकास चाहिए; विनाश नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!