तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने कांस्टेबल को कुचला: बाइक सवार को रोकने का इशारा करते समय हुआ हादसा; 12 किलोमीटर पीछा कर चालक को पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
नेशनल हाईवे-44 पर बुधवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार लोडिंग वाहन की टक्कर से सिविल लाइन थाने के कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश तिवारी की मौत हो गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल कॉन्स्टेबल को जिला अस्पताल ले जाया गया था।
लोडिंग वाहन में सब्जियां भरी हुई थी
हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला।
पुलिस टीम ने पीछा करते हुए करीब 12 किलोमीटर दूर नूराबाद के पास वाहन को रोककर चालक को हिरासत में ले लिया। लोडिंग वाहन में सब्जियां भरी हुई थीं।
बाइक सवार को रोकने का इशारा करते समय हुआ हादसा
सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव के मुताबिक, बुधवार को वे आठ पुलिसकर्मियों के साथ जनकपुर गांव में झगड़े के एक मामले में दबिश देने गए थे।
वहां से लौटने के बाद शाम को पुलिस टीम नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश तिवारी ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया।
तभी मुरैना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। वाहन का नंबर UP 80 HP 5447 बताया गया है।
12 किलोमीटर पीछा कर चालक को पकड़ा
हादसे के बाद साथी पुलिसकर्मी घायल कॉन्स्टेबल को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
दूसरी ओर, थाना प्रभारी उदयभान यादव ने पुलिस टीम के साथ भाग रहे वाहन का पीछा किया।
करीब 12 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद नूराबाद के पास वाहन को घेर लिया गया और चालक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी
कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश तिवारी मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले थे। वे 30 मई 2018 को पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में पत्नी संगीता तिवारी, 19 वर्षीय बेटा आदित्य और 15 वर्षीय बेटी राधिका हैं।
ओमप्रकाश की मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया। उनका अंतिम संस्कार ग्वालियर में किया जाएगा।
संबंधित समाचार

कन्या भोज के बहाने बच्चियों को फ्लैट में रोककर मारपीट करने का आरोप:रिटायर्ड शिक्षिका ने कहा- आरोप गलत

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा:हाईटेंशन तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरा; करंट से 2 युवकों की मौत, 6 घायल

नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद:25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला:मंत्रियों के विभागों में भ्रष्टाचार; 5-8 रुपये के बल्ब 33 हजार में खरीदने का आरोप

दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर:पटाखा बाजारों से लेकर ड्रग्स नेटवर्क तक पर सख्ती के निर्देश; पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

MP में नए सिस्टम का असर:आज इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट; मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी

कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन

वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक के साथ पानी, बिजली और मानव संसाधन की उपलब्धता

मिलावट पर राज्य सरकार का सबसे बड़ा प्रहार:50 से अधिक घी ब्रांड बैन; 42 के राष्ट्रव्यापी रीकॉल के आदेश

14 साल से जला रहे आतंकवादियों के पुतले:इस बार आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर का किया दहन

वीडियो देखिये, तेज रफ्तार ट्राले ने छीनी 3 स्कूली बच्चों की जिंदगी:पीथमपुर में महेंद्रा ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा; मृतकों में बच्ची और दो सगे भाई शामिल

3000 का इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार:1.708 किलो की तस्करी में एक साल से था फरार

भागीरथपुरा में कश्यप बंधुओं का आतंक जारी:ईंट से युवक का सिर फोड़ा; परिजन बोले-पुलिस ने की लीपापोती

वीडियो देखिये, 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-3 रंगेहाथ पकड़ाया:निलंबन अवधि के 8 महीने का वेतन निकालने के बदले मांगी थी रिश्वत; लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

दिलजीत दोसांझ के फैंस को झटका:यहां कॉन्सर्ट को नहीं मिली मंजूरी; कई शहरों में होने हैं आयोजन

11.70 लाख लेकर भी नहीं मिला प्लॉट:क्राइम ब्रांच के नोटिस को दिखाया ठेंगा

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार पर FIR:सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

4 लाख का था कर्ज मोटर वाला ब्याज से 16 लाख चुकाए:चौकाने वाला हुआ खुलासा; भाजपा विधायक के करीबियों के कारण लापता हुए पूर्व महामंत्री

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने की कवायद:सुरक्षा छोड़कर बाकी काम संभालेंगी एजेंसियां; 25 करोड़ रुपए का टेंडर जारी

नियमों को ताक में रख दफ्तर में बैठाया फील्ड का अमला:जांच के घेरे में डीएफओ कार्यालय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!