तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी एयरबैग ने बचाई 4 लोगों की जान: रेडिसन से विजय नगर की ओर आ रही थी कार; पहले दीवार से टकराई, फिर डिवाइडर पर चढ़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क के डिवाइडर में जा घुसी। गनीमत रही कि कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे उसमें सवार चार युवकों की जान बाल-बाल बच गई। हालाकि हादसे में कार सवारों को मामूली चोट आई है जिन्हें पुलिस उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।
घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार क्रमांक एमपी 09 सीवी 5516 रेडिसन चौराहे की ओर से विजयनगर की दिशा में जा रही थी, तभी अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। कार पहले सड़क किनारे बने एक छोटे गार्डन की दीवार से टकराई और इसके बाद अनियंत्रित होते हुए बीच सड़क के डिवाइडर में जा घुसी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार युवकों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एमवाय अस्पताल भिजवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार चल रहा है।
वही पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है। फिलहाल घायलों की पहचान सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार में चार लोग सवार थे।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!