रफ्तार ने लिया मौत का रूप: तीन हादसों में 5 जिंदगियां खत्म; इन इलाकों में हुई दुर्घटना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का खामियाजा लगातार लोगों की जान लेकर सामने आ रहा है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन भीषण सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई।
मानपुर थाना क्षेत्र में सबसे दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एबी रोड स्थित बड़ा काकरिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक आरजे11 जीबी 4164 ने कालूराम (62) और उनकी पत्नी लीलाबाई (60) को टक्कर मार दी। दोनों सड़क किनारे थे, तभी चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उन्हें कुचल दिया। गंभीर चोटों के चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सिमरोल थाना क्षेत्र के ग्राम सेंडल के पास हादसे में 68 वर्षीय रामकली बाई की जान चली गई। बाइक एमपी09 बीएन 4509 के चालक ने गति अवरोधक आने पर भी तेज रफ्तार गाड़ी चलाई, जिससे संतुलन बिगड़ने से पीछे बैठी रामकली बाई सड़क पर गिर गईं।
सिर में गंभीर चोट से नाक और कान से खून बहने लगा। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। तीसरी घटना बेटमा थाना क्षेत्र में इंदौर-धार रोड पर मेठवाड़ा टोल टैक्स के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रहे बहादुर (50) को टक्कर मार दी। हादसा 28 मार्च की रात का है, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
संबंधित समाचार

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने की कवायद:सुरक्षा छोड़कर बाकी काम संभालेंगी एजेंसियां; 25 करोड़ रुपए का टेंडर जारी

नियमों को ताक में रख दफ्तर में बैठाया फील्ड का अमला:जांच के घेरे में डीएफओ कार्यालय

बिजली-पानी संकट पर फूटा रहवासियों का गुस्सा:सड़क पर उतरे 500 परिवार; किया चक्काजाम, थमे वाहनों के पहिए

वीडियो देखिये, रैपिडो चालक और आई-बस कंडक्टर के बीच विवाद:रैपिडो वाले को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ने का आरोप; मौके पर जमा हुई भीड़

ड्राइंग रूम में घायल तेंदुए की एंट्री:क्या रालामंडल की टीम सोती रही

हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन:मुख्यमंत्री की चेतावनी के बावजूद रीजनल पार्क में पटाखा बाजार पर सवाल

वीडियो देखिये, बक्से में बंद मिला युवक का शव:पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या: सिलबट्टे से सिर पर किए वार, हाईवे की सर्विस लेन पर फेंका शव

मास्टर प्लान का विरोध:66 गांवों के किसान सड़क पर उतरे; आपत्ति दर्ज कराने भोपाल आ रहे

जीमने पधारो सा:कृतज्ञता, करुणा और सेवा का 10 दिवसीय इंदौर व इंदौरियों के चरणों में सादर वंदन

वीडियो देखिये, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड:मरीजों में मची अफरा-तफरी; तीमारदारों ने मशक्कत कर बाहर खदेड़ा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गर्म दाल से झुलसे युवक की अस्पताल में मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप; इंजेक्शन लगाने के बाद होश नहीं आने का दावा

भाजपा की महिला पार्षद से बदसलूकी का आरोप:इस कांग्रेस नेता का नाम आया सामने; नाराज कार्यकर्ता पुलिस थाने पहुंचे

तीन मासूमों की संदिग्ध मौत से सनसनी:दशहरा मनाने निकले थे बच्चे; कुएं में मिले शव, ग्रामीणों ने जताई नरबलि की आशंका

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला:पत्थर बरसाए-लाठी से पीटा; SI की वर्दी फाड़ी, 4 पुलिसकर्मी घायल

होटल में नाबालिग के साथ मिला मुस्लिम युवक:मचा हंगामा; लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, सोशल मीडिया के जरिए हुई थी पहचान

भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान 23 अक्टूबर से:1 नवंबर को निकलेगी पदयात्रा; राहुल गांधी के बयानों और चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवालों का जवाब देने की तैयारी

वीडियो देखिये, निकायों में खरीदी के नाम पर बड़ा खेल:2 लाख का कचरा वाहन 6 लाख में खरीदा; एसीएस ने पुराने वीडियो में खोली पोल

वीडियो देखिये, शराब के ठेके के बाहर नशे में धुत मिला सिपाही:सिर के बल लटककर लगाता रहा खर्राटे; खाकी वर्दी की मर्यादा पर सवाल

कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर रोक के निर्देश:मुख्यमंत्री बोले-हादसा हुआ तो कलेक्टर-एसपी की तय होगी जवाबदेही, दीपावली और त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

‘INDIA CHEM 2026’ का भव्य शुभारंभ:केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और अनुप्रिया पटेल के साथ मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हुए शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!