खबर
Top News

भाजपा के तीसरे प्रत्याशी के बाद अटकलों का दौर: कैलाश विजयवर्गीय बोले-हमारे पास अतिरिक्त वोट; महेश केवट ने कहा-अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जून 2026, 1:06 pm
शेयर करें:
भाजपा के तीसरे प्रत्याशी के बाद अटकलों का दौर

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने सोमवार को विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित पार्टी के कई विधायक मौजूद रहे। नामांकन के दौरान जीतू पटवारी ने स्वयं एक-एक विधायक को रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में भेजने की जिम्मेदारी संभाली।

नामांकन दाखिल करने के बाद मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि विचारधाराओं की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ मैदान में है और पार्टी इस चुनाव में जीत हासिल करेगी। नटराजन ने विश्वास जताया कि सभी विधायक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं और कांग्रेस का उम्मीदवार विजयी होगा।

इधर, भाजपा मुख्यालय में भी गतिविधियां तेज हो गई हैं और पार्टी के विधायक लगातार वहां पहुंच रहे हैं। इस दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा के पास अतिरिक्त वोट हैं, इसलिए पार्टी ने तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को है और भाजपा भी अपने अधिकार का उपयोग कर रही है। विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे पास एक्स्ट्रा वोट हैं, इसलिए हमने अपना उम्मीदवार उतारा है। जो लोग विकास चाहते हैं, वे भाजपा उम्मीदवार को वोट देंगे।

विजयवर्गीय ने आगे कहा कि भाजपा को अपने विधायकों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यदि कांग्रेस को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है तो वह उन्हें किसी सुरक्षित स्थान पर ले जा सकती है। विधायकों की कथित बाड़ाबंदी को लेकर भी उन्होंने कहा कि भाजपा को ऐसी किसी व्यवस्था की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सभी विधायक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं।

भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार महेश केवट ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे इतनी महत्वपूर्ण जवाबदारी के लिए चुना है। मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे शत-प्रतिशत निभाऊंगा। महेश केवट ने कहा कि वे संगठन और नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

इस बीच कांग्रेस को एक राजनीतिक झटका भी लगा है। भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके नरेश ज्ञानचंदानी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वे मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज हैं। उनके इस्तीफे को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं।

गौरतलब है कि भाजपा के दो अन्य राज्यसभा उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल पहले ही शनिवार को अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने विधायकों को एकजुट रखने की रणनीति बनाई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में सभी भाजपा विधायकों को 8 जून तक भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए हैं।


संबंधित समाचार

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

5 minutes ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

9 minutes ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

14 minutes ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

36 minutes ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

41 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 1 hour ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 1 hour ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 1 hour ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 1 hour ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 1 hour ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 1 hour ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 1 hour ago
इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा
Top News

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

about 1 hour ago
तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर
Top News

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

about 1 hour ago
मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा
Top News

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

about 2 hours ago
पूरे मानसून रहें सावधान
Top News

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

about 2 hours ago
MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
Top News

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

about 2 hours ago
बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान
Top News

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

about 2 hours ago
गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच
Top News

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

about 2 hours ago
3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Top News

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!