राहुल-प्रियंका की हिरासत के बाद मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं सोनिया गांधी: पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे कई सांसद हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी से मिलने मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं।
मंदिर मार्ग थाने में प्रियंका और राहुल से मुलाकात
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कई नेताओं को अलग-अलग थानों में रखा गया। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया, जहां सोनिया गांधी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की और बाद में प्रियंका गांधी से मुलाकात की।
पीएम आवास के बाहर 3 घंटे तक धरना
दोपहर करीब 3:30 बजे कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के पास धरना शुरू किया। प्रदर्शनकारी नीट के मुद्दे पर संसद में चर्चा, छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने हाथों में सांकेतिक हथकड़ियां पहनकर विरोध जताया और "प्रधानमंत्री इस्तीफा दो", "छात्रों को न्याय दो" जैसे नारे लगाए।
सरकार की बातचीत भी बेनतीजा रही
धरना समाप्त कराने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
राहुल को उठाकर बस में बैठाया
पुलिस जब राहुल गांधी को हिरासत में लेने पहुंची तो उन्होंने विरोध किया और जमीन पर बैठ गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाकर बस में बैठाया। प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव और कई अन्य सांसदों को भी हिरासत में लेकर मौके से हटाया गया।
कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
प्रदर्शन में कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, डीके शिवकुमार, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, पवन खेड़ा, वी.डी. सतीशन, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, शशिकांत सेंथिल समेत कई सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
पुलिस की कार्रवाई के बाद विपक्ष ने सरकार पर लोकतांत्रिक विरोध को दबाने का आरोप लगाया, जबकि प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!