देखिए वीडियो,धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन वायरल: छात्रों के आंदोलन को बताया जीत का असली कारण
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह खुशी जाहिर करती नजर आ रही हैं और छात्र आंदोलन को इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा कारण बताते हुए जेन-जेड (नई पीढ़ी) की जमकर तारीफ करती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में उत्साह से उछलते हुए और कैमरे के सामने उठक-बैठक लगाकर युवाओं के जज्बे को सलाम किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी ने यह साबित कर दिया है कि लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाकर बदलाव लाया जा सकता है।
'आपको नहीं पता, आपने क्या कर दिखाया'
वीडियो में सोनाक्षी कहती हैं, "आपको नहीं पता कि आपने क्या कर दिखाया है, लेकिन जेन-जेड इस बदलाव की असली ताकत है।" उन्होंने छात्रों के संघर्ष और लगातार चले आंदोलन की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं ने अपनी एकजुटता से बड़ा संदेश दिया है।
इंस्टाग्राम स्टोरी में भी जताई खुशी
सोनाक्षी ने ने जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन की झलकियां साझा करते हुए आंदोलन में शामिल युवाओं की प्रशंसा की।
शुरू से कर रही थीं समर्थन
नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन का सोनाक्षी सिन्हा शुरुआत से समर्थन करती रही हैं। उन्होंने इस बार भी किसी राजनीतिक टिप्पणी से बचते हुए केवल छात्रों के आंदोलन और उनके धैर्य की सराहना की।
धर्मेंद्र प्रधान ने दिया था इस्तीफा
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि उन्होंने परीक्षा विवाद की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार की है और वह नहीं चाहते कि इस मुद्दे के कारण छात्रों का भविष्य प्रभावित हो या स्थिति का कोई गलत फायदा उठाए। उनके इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग वर्गों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिनमें सोनाक्षी सिन्हा का वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में है।
संबंधित समाचार

सेमीकंडक्टर निवेश को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा दावा:बोले- 34 लाख करोड़ के करार में से 12 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर आया

नशे में धुत व्यक्ति ने स्कूल वैन में की तोड़फोड़:अंदर बैठे थे बच्चे; हीरानगर थाना क्षेत्र की घटना

कार खरीदने का गणित बदला:पेट्रोल को मिल रही CNG; हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों से चुनौती, कंपनियां भी बदल रही रणनीति

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:व्यापारी के यहां से 375 किलो किशमिश जब्त; दीपावली से पहले जांच अभियान तेज

11 साल की बच्ची ने किया सुसाइड:फंदे पर लटका मिला शव; स्कूल नहीं जाने पर मां ने लगाई थी डांट

आबकारी विभाग से करोड़ों की ठगी:बैंक गारंटी के नाम पर थमाए फर्जी दस्तावेज; लाइसेंसधारी पर FIR

आसाराम को सीने में दर्द:पंचकर्म कराने अस्पताल नहीं पहुंचे; उज्जैन आश्रम में कर रहे आराम

फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अनेक सवाल:यह है सबसे चर्चित मामला; 'खुलासा फर्स्ट' ने किया था खुलासा, अब संभागायुक्त से तहसीलदार तक के आदेश जांच के घेरे में, लगातार हो रहे हैं चौंकाने वाले खुलासे

विवांता आधुनिक सुविधाओं और शानदार आतिथ्य का नया केंद्र:मालवा के जायके से लेकर रूफटॉप डाइनिंग तक; मेहमानों को मिलेगा खास अनुभव

अहिल्या नगरी में आरएसएस का महाकुंभ:इंदौर में संघ का महामंथन; नशे की लत, डिजिटल कंटेंट और वैश्विक चुनौतियों पर तय होगी नई दिशा

महाकाल दर्शन करने आई महिला की निजता से खिलवाड़:कर्मचारी पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप

प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी:अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेयर को मिला ई-मेल; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी:बागली विधायक मुरली भंवरा बोले- धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे

निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा:एमजी रोड थाना क्षेत्र के आरोपी को जिलाबदर करने की तैयारी

भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी:14 टीआई इधर से उधर; एरोड्रम थाने से हटाए जाने के बाद मिला चंदन नगर जैसा बड़ा थाना

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया आदेश; 18 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटके मिले; एक ही परिवार के बताए जा रहे दोनों

सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा:लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली:14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल; इंदौर पुलिस ने भी दिया ‘Fight Against Drugs’ का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!