बेटे की बात से मौत का खुलासा: पापा ने मम्मी को मार दिया; घर पहुंचने पर जमीन पर पड़ी मिली महिला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र स्थित बंजारा बस्ती में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान बबीता अहिरवार (30) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 8 बजे बबीता का 7 वर्षीय बेटा समर्थ दौड़कर अपने नाना हरनाम सिंह के घर पहुंचा और रोते हुए बताया कि ' पापा ने मम्मी को मार दिया है।' यह सुनकर परिजन तुरंत बबीता के घर पहुंचे, जहां वह जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली।
मायके पक्ष का दावा...गला दबाकर हत्या
मायके पक्ष का दावा है कि मौके पर बबीता की चूड़ियां टूटी हुई थीं। उसके हाथों पर चोट के निशान थे, जबकि गले पर उंगलियों जैसे निशान दिखाई दे रहे थे। परिजनों का आरोप है कि बबीता की गला दबाकर हत्या की गई है।
शराब को लेकर होता था विवाद
परिजन के अनुसार बबीता का पति सुनील अहिरवार वेल्डिंग का काम करता है और शराब पीने का आदी है। वह अक्सर नशे की हालत में घर लौटता था, जिसका बबीता विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना वाली रात भी पति के शराब पीकर घर आने के बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
9 साल पहले हुई थी शादी
बबीता और सुनील की शादी करीब नौ वर्ष पहले हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें सात वर्षीय बेटा समर्थ और चार वर्षीय बेटी शामिल हैं। बबीता गृहिणी थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और परिजनों समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
बच्चों के बयान भी अहम
पुलिस घटना के समय घर में मौजूद लोगों और बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

रातभर 40 ठिकानों पर छापे:सुबह बंद मकान से 26 पेटी अवैध शराब बरामद

देखिए वीडियो:सोशल मीडिया पर छाए बाबा; दो दिन में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, मूर्ति हटाने की चर्चा के बीच देशभर में वायरल हो रहीं रील्स

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार:पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

होटल में महिला का शव मिला:पाइप कारोबारी के साथ सुबह पहुंची थी; शाम को व्यापारी के निकलने के बाद कमरे में मिली मृत

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर NOC का पेंच; 50 हजार से अधिक छात्रों के आने के दावे से बढ़ी पुलिस की चिंता, इस पार्क की क्षमता पर मांगा जवाब

आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर:6 हजार प्लॉटधारक करेंगे पदयात्रा; पहली बार जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!