बेटे ने की मां की हत्या: सिर पर डंडे से किए कई वार; ग्रामीणों ने आरोपी को बांधकर पुलिस को सौंपा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम अस्तरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपनी ही मां की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
पैसे नहीं देने पर मां पर किया हमला
पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवकरण भील (30) ने अपनी मां चंदाबाई (55) से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। जब मां ने पैसे देने से इनकार किया, तो वह गुस्से में आपा खो बैठा और लकड़ी से उनके सिर पर आगे-पीछे ताबड़तोड़ वार कर दिए।
गंभीर चोट लगने से चंदाबाई की मौके पर ही मौत हो गई। यह वारदात घर के बाहर अंजाम दी गई।
ग्रामीणों ने दिखाई सतर्कता
घटना के तुरंत बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी को भागने नहीं दिया। उन्होंने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर पुलिस के आने तक अपने कब्जे में रखा।
शराब का आदी, अक्सर करता था विवाद
पंधाना थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा के मुताबिक, घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है। आरोपी अविवाहित है और शराब का आदी बताया जा रहा है। वह अक्सर घर में विवाद करता था। घटना वाले दिन भी उसने मां से झगड़ा किया और फिर जानलेवा हमला कर दिया।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पंधाना अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!