बेटे ने की पिता की हत्या: गोली मारकर उतारा मौत के घाट; गांव में फैली सनसनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
जिले के ग्राम पिछौड़ी से सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पैसों के विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
विवाद ने लिया खौफनाक रूप
पुलिस के अनुसार घटना की सूचना दोपहर में मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि मृतक जगन बड़ोले (58) और उनके बेटे चंदन बड़ोले (32) के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था।
यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि चंदन ने गुस्से में पिस्तौल उठा ली और पिता के सिर पर गोली मार दी।
पत्नी ने किया खुलासा
मृतक की पत्नी गौरी बाई ने पुलिस को बताया कि चंदन लंबे समय से पैसों की मांग कर रहा था। पहले भी उसे करीब दो लाख रुपए दिए थे, लेकिन वह लगातार और पैसों की जिद कर रहा था। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ था।
मौके पर ही हुई मौत
गोली लगने के बाद जगन बड़ोले ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां प्रारंभिक रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट के कारण मौत की पुष्टि हुई है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
शहर कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से वह फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
संबंधित समाचार

रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:युवक के पेट में लगी गोली; पिता-पुत्र हिरासत में, लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!