बेटे ने की पिता की हत्या: पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; मां ने किया चौंकाने वाला खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
शहर के गंज थाना क्षेत्र स्थित कोली मोहल्ले में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
दोनों के बीच विवाद हुआ
जानकारी के अनुसार, गंज निवासी सोनू शाक्य देर रात घर पहुंचा, जिस पर उसके पिता सुभाष शाक्य ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
पिता पर हमला कर दिया
देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और सोनू ने अपने पिता पर हमला कर दिया। उसने सुभाष शाक्य को बुरी तरह पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिवार में मचा कोहराम
परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे सोनू शाक्य को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।
मां ने बताया लंबे समय से करता था विवाद
मृतक की पत्नी कृष्णा बाई के मुताबिक, आरोपी बेटा पिछले कई वर्षों से परिवार में झगड़े करता आ रहा था। वह कोई काम नहीं करता था और छोटी-छोटी बातों पर विवाद करता था।
घर में अक्सर तनाव का माहौल बना रहता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!