बेटे ने की पिता की हत्या: धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट; इस बात को लेकर हुआ था विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
कन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम चपलासा में मंगलवार को संपत्ति विवाद के चलते एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का आरोप दर्ज किया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
संपत्ति तीनों पुत्रों में बराबर बांट दी थी
पुलिस के अनुसार, फरियादी आशीष गोस्वामी ने बताया कि उसके दादा माधवपुरी गोस्वामी ने करीब आठ वर्ष पहले अपनी संपत्ति तीनों पुत्रों में बराबर बांट दी थी। आशीष के पिता और छोटे चाचा का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि बीच वाले चाचा जगदीशपुरी गोस्वामी अपने पिता के साथ रहते थे।
धारदार हथियार से हमला करने का आरोप
शिकायत के अनुसार, जगदीशपुरी गोस्वामी शराब पीने का आदी है और किसी प्रकार का काम नहीं करता। आशीष ने पुलिस को बताया कि उसे उसके चचेरे भाई पवनपुरी ने सूचना दी कि उसके पिता और दादाजी के बीच विवाद हो रहा है। सूचना मिलने पर वह अपनी पत्नी अर्चना के साथ मौके पर पहुंचा।
आरोपी हथियार लेकर मौके से फरार हो गया
शिकायत में आरोप है कि वहां पहुंचने पर उसने जगदीशपुरी को अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला करते देखा। दोनों को आता देख आरोपी हथियार लेकर मौके से फरार हो गया।
खून से लथपथ मिले बुजुर्ग
परिजन जब घर के अंदर पहुंचे तो माधवपुरी गोस्वामी खाट पर पड़े मिले। उनके गले पर गहरा घाव था और अधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में आरोपी जगदीशपुरी गोस्वामी को हिरासत में ले लिया है।
संबंधित समाचार

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!