बेटे ने की पिता की हत्या: फरसे से किया हमला; पति-पत्नी का विवाद सुलझाने पहुंचे थे बुजुर्ग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, डिंडोरी।
मेहदवानी थाना क्षेत्र के धमनी गांव के पटपरा टोला में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बेटे ने कथित तौर पर अपने ही पिता की फरसे से हमला कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पति-पत्नी का विवाद सुलझाने पहुंचे थे
पुलिस के अनुसार, रविवार शाम भगत सिंह (40) और उनकी पत्नी चिरौंदा बाई (35) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। दोनों के बीच बढ़ते झगड़े की आवाज सुनकर पिता गनधी सिंह उन्हें समझाने और विवाद शांत कराने पहुंचे।
फरसा उठाकर अपने पिता पर हमला कर दिया
आरोप है कि इसी दौरान शराब के नशे में मौजूद भगत सिंह ने पास रखा फरसा उठाकर अपने पिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से गनधी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी को हिरासत में ले लिया
घटना की जानकारी मृतक के छोटे बेटे अवध सिंह ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मेहदवानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फरसा भी जब्त कर लिया है।
मामला दर्ज
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी एस.एल. मरकाम के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर रिमांड लेकर मामले में आगे की पूछताछ की जाएगी।
संबंधित समाचार

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!