बेटे ने की पिता की हत्या: 6 गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट; पत्नी और छोटे बेटे के सामने हुई वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गाजियाबाद।
150 करोड़ की संपत्ति के विवाद में बेटे द्वारा पिता की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोदीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात शराब के नशे में घर पहुंचे बेटे ने पहले पिता से विवाद किया और फिर पिस्टल से ताबड़तोड़ 6 गोलियां मार दीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में चार टीमें लगाकर दबिश दे रही है।
शराब पीकर घर पहुंचा
पुलिस के मुताबिक, मृतक हरिओम चौधरी (52) संपन्न किसान और कारोबारी थे। बुधवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद वे घर पर थे। देर रात उनका बड़ा बेटा निखिल (32) शराब के नशे में घर पहुंचा।
डांटने पर चला दी गोलियां
पिता ने शराब पीकर आने पर उसे फटकार लगाई, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर निखिल ने अवैध पिस्टल निकालकर पिता के चेहरे, सीने और पेट पर छह गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही हरिओम चौधरी मौके पर गिर पड़े।
पत्नी और छोटे बेटे के सामने हुई वारदात
फायरिंग की आवाज सुनकर पत्नी मीनाक्षी और छोटा बेटा नीशू मौके पर पहुंचे। परिजनों और पड़ोसियों ने गंभीर हालत में हरिओम को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
150 करोड़ की संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार, हरिओम चौधरी के नाम पर करीब 75 बीघा जमीन, दिल्ली-मेरठ रोड पर एक मार्केट और अन्य संपत्तियां हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपी निखिल पहले से ही 25 बीघा जमीन और कुछ दुकानें अपने नाम करा चुका था, लेकिन वह बाकी संपत्ति भी अपने नाम करवाने का दबाव बना रहा था। पिता को आशंका थी कि बेटा संपत्ति बेचकर शराब में पैसा बर्बाद कर देगा, इसलिए वे इसके लिए तैयार नहीं थे।
पहले भी भाई पर चला चुका है गोली
पुलिस के मुताबिक, करीब आठ वर्ष पहले निखिल ने अपने छोटे भाई नीशू पर भी गोली चला दी थी। उस घटना में नीशू की जान बच गई थी। आरोपी शराब की लत के कारण अक्सर परिवार से विवाद करता था।
चार टीमें आरोपी की तलाश में
एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संपत्ति विवाद सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द उसे गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
संबंधित समाचार

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत:मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

घर पर कलेक्टर की नेमप्लेट होटल में 16 हजार का बिल छोड़ भागा फर्जी आईएएस:ओमेक्स सिटी में 15 हजार रुपए किराए पर रह रहा था फर्जी हिमांशु पंचाल

कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार:गायत्री ट्रेवल्स का डेटा बना विवाद की वजह; पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों से रकम लेने का आरोप

इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट; 155 यात्री और क्रू सवार थे

तीन युवकों पर जानलेवा हमला:पत्थर-लाठियों से पीटा; दो की मौत, एक गंभीर

एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी

कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’:हारी सीटों पर फोकस; एक माह चलेगा अभियान

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा:83 अस्पतालों पर कार्रवाई; 18 को किया ब्लैकलिस्ट, 15 सस्पेंड

सिम घूमती रही ठगी होती रही:पुलिस ने खोली ठग की कुंडली

1500 रुपए में MRI:धर्मस्थल में बनेगा हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर;17 करोड़ से तैयार होगी सुविधा, सभी धर्मों के मरीजों को मिलेगी कम दर पर सेवा

MP में बदला मौसम का मिजाज:अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना; कई जिलों में रेड अलर्ट

एक और सट्टेबाज:राजेंद्र नगर पुलिस को चकमा दे गया

फर्जी आईएएस पर ठगी का केस:सरकारी होटल लीज पर दिलाने का झांसा; भाई और साथी भी आरोपी

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकटों की कीमत तय:इतने रुपए में देख सकेंगे मैच; यहां देखिये रेट लिस्ट

EOW की बड़ी कार्रवाई:PWD के कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर मारा छापा; नकदी और वाहन मिला

‘कलेक्टर हूं’ कहकर होटल में खाया खाना:बिल देने से किया इनकार; पकड़ा गया गुजरात का फर्जी आईएएस

12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; दो शिक्षक निलंबित

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!