पीठासीन अधिकारी की जान बचाने वाले जवान सम्मानित: चुनाव ड्यूटी के दौरान आया था हार्ट अटैक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के दौरान एक बड़ी घटना टल गई। 23 अप्रैल 2026 को दुर्गापुर (जिला पश्चिमी वर्धमान) स्थित प्रणयानंद विद्यालय मतदान केंद्र क्रमांक 57 पर ड्यूटी के दौरान पीठासीन अधिकारी अरूप सन्याल को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर ही दिया CPR
इस आपात स्थिति में मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया। आरक्षक संदीप कुमार (द्वितीय वाहिनी विसबल, ग्वालियर) ने मौके पर ही CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर अधिकारी की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मियों ने भी पूरा सहयोग दिया।
जवानों की इस त्वरित एक्शन से स्थिति संभल गई
जवानों की इस त्वरित और प्रशिक्षित कार्रवाई से पीठासीन अधिकारी की स्थिति संभल गई। यह घटना पुलिस बल की पेशेवर दक्षता के साथ-साथ उनकी मानवीय संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का भी उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है।
इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
आरक्षक 976 संदीप कुमार – ₹5,000
सउनि (विसबल) वासुदेव सिंह – ₹1500
आरक्षक 75 दीपक यादव – ₹1000
आरक्षक 112 बृजेश – ₹1000
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!