सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स इन बातों का रखें ध्यान: सेेमिनार में पुलिस कमिश्नर ने कही ये बात; मोबाइल के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों में इजाफा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सोशल मीडिया के जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग, कंटेंट क्रिएशन के नियमों और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर एक विशेष सेमिनार एवं बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की विशेष उपस्थिति रही।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया
कार्यक्रम में शहर सहित बाहर से आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।
व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें
उन्होंने स्पष्ट किया कि साइबर क्राइम कोई छोटी या अनदेखी करने योग्य समस्या नहीं है, बल्कि यह एक गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
हेल्पलाइन से संपर्क करें
यदि किसी को साइबर फ्रॉड का संदेह हो, तो पहले पूरी जानकारी की पुष्टि करें और तुरंत संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करें। सेमिनार में कंटेंट क्रिएटर्स को भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
ऐसा करना कानूनी रूप से दंडनीय हो सकता है
उन्हें सलाह दी गई कि बिना तथ्य की पुष्टि किए किसी भी विषय पर वीडियो न बनाएं और भावनाओं में बहकर गलत या भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें, क्योंकि ऐसा करना कानूनी रूप से दंडनीय हो सकता है।
यातायात व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा की गई
कार्यक्रम में यातायात व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा की गई। शहर में बढ़ते सड़क हादसों, ओवरस्पीडिंग और रात में तेज गति से वाहन चलाने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
जागरूकता अभियानों के कारण दुर्घटनाओं में कमी आई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जागरूकता अभियानों के कारण दुर्घटनाओं में कुछ कमी आई है, लेकिन अभी और सुधार की आवश्यकता है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि जनभागीदारी के माध्यम से अब तक लगभग 4000 हेलमेट वितरित किए जा चुके हैं।
जागरूकता से जुड़े विषयों पर कंटेंट बनाएं
इन्फ्लुएंसर्स से अपील की गई कि वे ट्रैफिक नियमों, सड़क सुरक्षा और जागरूकता से जुड़े विषयों पर कंटेंट बनाएं, ताकि आम जनता में जागरूकता बढ़ाई जा सके। कार्यक्रम में यह भी चर्चा हुई कि कई बार लोग सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा कर देते हैं या पूरी सड़क घेर लेते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!