सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है ठगी का मास्टरमाइंड: ऑटोडीलर्स से 13.45 लाख की धोखाधड़ी की जांच शुरू; पुलिस कमिश्नर तक पहुंची है शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों रेंटल कार इंदौर के ऑटोडील कारोबारियों को फर्जी तरीके से बेचने वाले धार के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और उसके सहयोगी के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टीआई केपी यादव ने बताया कार बेचने वाले और खरीदने वालों को बयान के लिए बुलाया, लेकिन वह आने को तैयार नहीं।
पुलिस जल्द नोटिस जारी कर बुलाएगी। चूंकि जालसाजों ने पहले से सुनियोजित ढंग से सौदा किया, गाड़ी और बैंक से जुड़े दस्तावेज तक सौंपे, जो फर्जी निकले। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से लाखों रुपए लिया।
मालूम हो, खुलासा फर्स्ट ने खुलासा करते हुए बताया था कि ऑटोडील संचालक फरियादी करण पिता राजू सलूजा निवासी रितुराज कॉम्प्लेक्स और सैयद अब्बास अली पिता सैयद हसन अली निवासी विकास रेखा इंद्र कॉम्प्लेक्स, नौलखा ने जनसुनवाई में पहुंचकर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को शिकायत करते हुए बताया था कि धार का सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमान खान (इंडियन कार बाजार) और उसके साथी आरिस अंसारी निवासी साउथ नार्थ तोड़ा ने स्कॉर्पियो एस-11 (एमपी 09एआर 5423) को ‘बैंक सीजिंग’ की गाड़ी बताकर बेच दी थी।
भरोसा दिलाने के लिए वास्तविक वाहन विक्रम धाकड़ के नाम पर सौदा चिट्ठी भरी गई थी। इसके वाहन ट्रांसफर कराने का आश्वासन दिया गया था। सौदा 13 लाख 45 हजार रुपए में तय हुआ। सौदे के तहत 2.50 लाख रुपए आरिस अंसारी के खाते में, 50 हजार रुपए अमान खान के खाते में ट्रांसफर किए गए, जबकि शेष 10.45 लाख रुपए नगद दिए गए।
आरोपियों ने वाट्सएप पर बैंक दस्तावेज भी भेजे, जिससे फरियादी पूरी तरह भरोसे में आ गया। गाड़ी लेने के बाद उसमें 50 हजार का मैकेनिकल व एक्सेसरी का काम भी कराया गया। इसके बाद गाड़ी सेल के लिए ऑटोडील पर खड़ी की थी। इस बीच 4 अप्रैल की देर रात अज्ञात लोग नवलखा स्थित ऑटोडील कार मालिक धाकड़ जीपीएस ट्रैक कर कार को सैयद अब्बास अली के डील से उठाकर ले गया था।
उसने कार सीधे थाने ले जाकर खड़ी कर दी थी। अगले दिन सुबह एक पुलिसकर्मी ने फोन कर संयोगितागंज थाने बुलाया, थाने पहुंचे तो वाहन खड़ा मिला। पुलिस ने फरियादियों से कहा कि जिनसे गाड़ी खरीदी है, उन्हें थाने लेकर आएं।
इस पर सलूजा और अली ने बदमाश सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमान और आरिस से संपर्क किया तो वह आश्वासन देने के बावजूद दोनों थाने नहीं पहुंचे। दोनों जालसाजों ने झूठी जानकारी देकर उन्हें जाल में फंसाया और अमानत में खयानत की।
संयोगितागंज टीआई केपी यादव ने बताया फरियादी अली और सलूजा की शिकायत पर धार के अमान खान (इंडियन कार बाजार) और उसके साथी आरिस अंसारी को बार-बार बयान के लिए बुलाया है, लेकिन बयान दर्ज करवाने नहीं आए है। अगर नोटिस के बाद बयान देने नहीं पहुंचे तो कार्रवाई की जाएगी। इधर, फरियादी ऑटोडील संचालक पुलिस को सहयोग करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!