दुष्कर्म के आरोपी का सामाजिक बहिष्कार: कमेटी का ऐलान; 5 साल की बच्ची से रेप का मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
रतलाम जिले की जावरा तहसील में 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी शाकिर (42) का मुस्लिम समाज ने सामाजिक बहिष्कार कर दिया है। यह निर्णय जावरा की सीरत कमेटी ने लिया है। कमेटी ने आरोपी को समाज में रहने के अयोग्य बताते हुए प्रशासन से उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।
समाज से पूरी तरह अलग करने का ऐलान
सीरत कमेटी जावरा द्वारा जारी पत्र में शहर और आसपास के मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की गई है कि आरोपी से किसी भी प्रकार का सामाजिक, आर्थिक या व्यक्तिगत संबंध न रखा जाए। पत्र में साफ कहा गया है कि ऐसा व्यक्ति किसी भी सूरत में मुस्लिम समाज का हिस्सा कहलाने के योग्य नहीं है।
यह भी निर्देश दिए कमेटी ने
कमेटी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि आरोपी को किसी भी धार्मिक, सामाजिक या सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल न किया जाए। इस कदम का उद्देश्य समाज में स्पष्ट संदेश देना है कि इस तरह के जघन्य अपराध करने वालों का धर्म और समाज से कोई संबंध नहीं है।
प्रशासन से कड़ी सजा की मांग
कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के अपराधों पर रोक लग सके। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और कानून का सहयोग करने की अपील भी की गई है।
जताई कड़ी नाराजगी
सीरत कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद साबिर ने आरोपी के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए उसे समाज के लिए कलंक बताया और कहा कि ऐसे लोगों के लिए समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
कैसे हुई घटना
यह घटना जावरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर रात सामने आई। जानकारी के अनुसार, 5 साल की बच्ची अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी आरोपी उसे बहाने से अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
आरोपी गिरफ्तार, गांव में आक्रोश
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रविवार रात ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया।
दो बच्चों का पिता है आरोपी
आरोपी दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है। उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। पुलिस ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!