खबर
Top News

अब तक इतने आवारा श्वानों को पकड़ा: इतने लोगों को घायल करने वाला कुत्ता नहीं मिला; इलाके में दहशत का माहौल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 जून 2026, 4:38 pm
शेयर करें:
अब तक इतने आवारा श्वानों को पकड़ा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सांवेर रोड क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते ने शुक्रवार को जमकर आतंक मचाया। कुत्ते ने डॉक्टरों, नर्सों, मेडिकल स्टूडेंट्स, मरीजों, सुरक्षा गार्डों और राहगीरों समेत 40 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

सबसे अधिक प्रभावित अरबिंदो अस्पताल रहा, जहां से 16 से ज्यादा लोग डॉग बाइट का शिकार हुए। घटना के एक दिन बाद शनिवार को नगर निगम ने विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र से 25 आवारा कुत्तों को पकड़ लिया, लेकिन लोगों पर हमला करने वाला मुख्य कुत्ता अब भी पकड़ से बाहर है।

अस्पताल परिसर से शुरू हुआ हमला
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे एक आवारा कुत्ता अरबिंदो अस्पताल के पिछले हिस्से से परिसर में घुस आया। सबसे पहले उसने अस्पताल के स्टाफ पर हमला किया।

अचानक हुए हमले से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद कुत्ता अस्पताल से निकलकर सांवेर रोड और आसपास के क्षेत्रों में घूमता रहा तथा रास्ते में मिलने वाले लोगों को काटता गया। कुछ ही घंटों में घायल लोगों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई।

डॉक्टर, नर्स और छात्र भी बने शिकार
हमले में अस्पताल से जुड़े डॉक्टर, नर्स, मेडिकल छात्र और अन्य कर्मचारी भी घायल हुए। कई पीड़ितों को तत्काल एंटी-रेबीज इंजेक्शन और प्राथमिक उपचार दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने भी घटना को गंभीर बताते हुए नगर निगम और संबंधित विभागों को सूचना दी।

घटना के बाद निगम टीम हरकत में
घटना के बाद नगर निगम हरकत में आया। शनिवार को निगम की दो विशेष टीमें अरबिंदो अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचीं। घेराबंदी कर अभियान चलाया गया और कुल 25 आवारा कुत्तों को पकड़ लिया गया।

हालांकि अधिकारियों के मुताबिक अभी तक यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि इनमें हमला करने वाला कुत्ता शामिल है या नहीं। फिलहाल मुख्य हमलावर कुत्ते की तलाश जारी है।

गांवों और शिक्षण संस्थानों में फैला डर
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार कुत्ता अस्पताल से निकलने के बाद रेवती रेंज, बरदरी गांव, एलएनसीटी कॉलेज, रेनेसा कॉलेज, नरसिंह मुंजी कॉलेज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच गया था।

घटना के बाद गांवों और शैक्षणिक संस्थानों में भय का माहौल है। कई छात्र-छात्राएं और कर्मचारी अकेले आने-जाने से बच रहे हैं। वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

पहले भी उठ चुके हैं आवारा कुत्तों के मुद्दे
स्थानीय लोगों का कहना है कि सांवेर रोड और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इस घटना के बाद लोगों ने नगर निगम से क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

प्रशासन पर बढ़ा दबाव
40 से अधिक लोगों के घायल होने की घटना के बाद नगर निगम और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि जब तक हमला करने वाला कुत्ता पकड़ा नहीं जाता, तब तक क्षेत्र में दहशत बनी रहेगी।

निगम अधिकारियों का कहना है कि विशेष टीम लगातार निगरानी कर रही है और हमलावर कुत्ते को पकड़ने के लिए अभियान जारी रहेगा। साथ ही क्षेत्र में अन्य आवारा कुत्तों की पहचान कर उन्हें भी पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 13 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 14 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 14 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 15 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 15 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 15 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 15 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 15 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 16 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 16 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 16 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 16 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 16 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 16 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 17 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 17 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 17 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!