एमपी में हर दिन इतने सड़क हादसे: इतने लोगों की मौत; सड़क दुर्घटनाओं में देश में इस स्थान पर, यूपी और तमिलनाडु की स्थिति भी चिंताजनक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में सड़क हादसे लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं। लोकसभा में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पेश किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में हर दिन औसतन 142 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें करीब 40 लोगों की मौत हो रही है।
दुर्घटनाओं की संख्या के लिहाज से मध्य प्रदेश देश के सबसे प्रभावित राज्यों में शामिल है। वहीं, मौतों के मामले में भी प्रदेश की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।
देशभर के आंकड़ों पर नजर डालें तो तमिलनाडु में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों में सबसे ज्यादा लोगों की मौत हो रही है।
पांच साल का ट्रेंड: हादसे घटे, लेकिन मौतें बढ़ीं
सड़क परिवहन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में वर्ष 2021 से 2024 के बीच सड़क हादसों और मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती रही। हालांकि 2025 में कुल सड़क दुर्घटनाओं की संख्या घटकर 52,125 रह गई, जबकि 2024 में यह 56,669 थी।
इसके बावजूद मौतों का आंकड़ा बढ़कर 14,842 पहुंच गया। यानी दुर्घटनाएं कम हुईं, लेकिन उनकी गंभीरता बढ़ने से जान गंवाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ।
तमिलनाडु सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में पहले स्थान पर
राष्ट्रीय स्तर पर तमिलनाडु सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में पहले स्थान पर है। वहीं उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 136 सड़क हादसे होते हैं, लेकिन वहां हर दिन करीब 75 लोगों की मौत हो रही है, जो देश में सबसे अधिक है। मध्य प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 142 हादसों में 40 लोगों की जान जा रही है, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का 4E प्लान
सड़क दुर्घटनाओं और मौतों में कमी लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें 4E (Education, Engineering, Enforcement,
Emergency Care) रणनीति पर काम कर रही हैं।
1. एजुकेशन एंड अवेयरनेस
देशभर में ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (IDTR) और रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (RDTC) स्थापित किए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह और विभिन्न जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
2. इंजीनियरिंग (Road & Vehicle Engineering)
राष्ट्रीय राजमार्गों के दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित कर सुधारा जा रहा है।
सभी नए और पुराने हाईवे का थर्ड पार्टी रोड सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य किया गया है।
वाहनों में फ्रंट एयरबैग, ABS, ओवरस्पीड वार्निंग सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर अनिवार्य किए गए हैं।
वाहन सुरक्षा के लिए भारत NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग भी लागू की गई है।
3. इंफोर्समेंट एंड टेक्नोलॉजी
मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम-2019 के तहत यातायात नियम तोड़ने पर कड़े जुर्माने का प्रावधान लागू है। शहरों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सीसीटीवी कैमरे, स्पीड रडार और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) सिस्टम के जरिए निगरानी बढ़ाई गई है।
ई-चालान प्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया गया है।
4. इमरजेंसी केयर
पीएम राहत योजना (2025) के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाकर कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा रही है।
राह-वीर (Good Samaritan) योजना के तहत घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि 5,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी गई है।
हिट एंड रन मामलों में गंभीर रूप से घायल होने पर मुआवजा 12,500 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये तथा मृत्यु की स्थिति में 25,000 रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये किया गया है।
सड़क सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
ताजा आंकड़े बताते हैं कि केवल सड़क हादसों की संख्या कम करना पर्याप्त नहीं है। दुर्घटनाओं की गंभीरता और उनमें होने वाली मौतों को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन, सुरक्षित सड़क ढांचा, बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन और आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!