चार महीने में इतने भ्रष्ट अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ाए: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; चार महिलाएं और इंजीनियर भी रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए जनवरी से अप्रैल के बीच चार महीनों में 20 अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। इन मामलों में चार महिला अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं। लगातार हो रही कार्रवाई से कई विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सबसे ज्यादा मामले लोक निर्माण विभाग (PWD) से सामने आए हैं। एक ही महीने में पांच इंजीनियर रिश्वत लेते पकड़े गए। 7 अप्रैल को लोकायुक्त ने सहायक इंजीनियर बालकुमार जैन को 60 हजार और सब इंजीनियर धीरेंद्र जैन को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था।
दोनों एक फर्म के 17 लाख रुपए के बिल भुगतान के लिए रकम मांग रहे थे। इसके बाद 21 अप्रैल को एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जयदेव गौतम को डेढ़ लाख और एसडीओ टीके जैन को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया। इस मामले में सब इंजीनियर अशु दुबे द्वारा भी एक लाख रुपए की मांग की बात सामने आई। बताया गया कि करीब साढ़े चार करोड़ रुपए के बिल भुगतान के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी।
महिला अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। खंडवा में महिला बाल विकास पर्यवेक्षक अजिला मोहे को 5 हजार रुपए, धार के सरदारपुर में पटवारी भारती राजपूत को 5 हजार रुपए, झाबुआ में सहायक ग्रेड-2 रत्ना प्रेम पंवार को 10 हजार रुपए और महू में जनपद पंचायत की सब इंजीनियर सावित्री मुवेले को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया। ये सभी अलग-अलग मामलों में नियुक्ति, पट्टा और बिल भुगतान के नाम पर राशि मांग रही थीं।
पुलिस विभाग के कर्मचारी भी कार्रवाई की जद में आए हैं। धार के अमझेरा में प्रधान आरक्षक जयसिंह डामोर को 50 हजार रुपए, बड़वानी के अंजड़ में एसआई महावीर सिंह चंदेल और आरक्षक पवन प्रजापति को 15 हजार रुपए तथा खरगोन के कसरावद में एएसआई रविंद्र गुरु को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया। इन मामलों में केस में मदद या कार्रवाई प्रभावित करने के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी।
इसके अलावा अन्य विभागों में भी कार्रवाई हुई है। खरगोन में जनपद पंचायत के लेखाधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को 10 हजार रुपए, बड़वानी के निवाली में बीईओ महेंद्र सिंह राठौर और सब इंजीनियर अश्विन डागर को 5 हजार रुपए, झाबुआ में जिला कार्यक्रम प्रबंधक यश पंवार को 10 हजार रुपए, धार में जल संसाधन विभाग के अमीन राज दिनकर को 10 हजार रुपए, बड़वानी के राजपुर में सहायक ग्रेड प्रदीप मंडलोई को 7 हजार रुपए और भीकनगांव नगर परिषद में सहायक राजस्व निरीक्षक मयंक जैन को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया।
इधर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने भी कार्रवाई करते हुए इंदौर के सांवेर में पंचायत सचिव अशोक सोलंकी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। पिछले चार महीनों में EOW ने आर्थिक अनियमितताओं के करीब 10 मामले दर्ज किए हैं। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि जांच एजेंसियां सक्रिय हैं, लेकिन अलग-अलग विभागों में सामने आ रहे मामलों से भ्रष्टाचार की स्थिति भी उजागर हो रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!