शराब की खेप छोड़ जंगल में भाग निकले तस्कर: बड़गोंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शराब ठेकेदारों की शह पर लगातार शराब तस्करी जारी है। ब्लैकर और तस्कर जमकर एक से दूसरे जिले में अवैध शराब खपा रहे हैं। बड़गोंदा पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में लाखों की अवैध शराब पकड़ी।
हालांकि पुलिस को देख तस्कर वाहन सहित उक्त शराब छोड़कर जंगल में भाग निकले। अवैध शराब की यह खेप इंदौर से मानपुर ले जाई जा रही थी।
ग्रामीण एसपी राजेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार 4 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लोडिंग वाहन (एमपी 09 जीजी 5184) में भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप इंदौर से मानपुर की तरफ फोरलेन मार्ग से जाने वाली है।
इस पर बड़गोंदा थाना पुलिस ने फोरलेन स्थित नांदेड़-थवलाय ब्रिज के पास यात्री प्रतीक्षालय के सामने घेराबंदी की और उक्त वाहन को रोककर तलाशी ली तो अंग्रेजी शराब की 63 पेटियां रखी मिली। इस बीच वाहन में सवार दोनों तस्कर घने जंगल में फरार हो गए।
पुलिस ने लोडिंग वाहन, शराब और अन्य सामग्री सहित 7.59 लाख रुपए का मशरूका जब्त कर केस दर्ज किया। टीआई प्रकाश वास्कले ने बताया टीम ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर रखी थी।
मुखबिर द्वारा बताए गए लोडिंग वाहन को आता देख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार दो व्यक्ति वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। हालांकि पुलिस द्वारा उनका पीछा किया गया, लेकिन अंधेरा और जंगल घना होने से उन्हें पकड़ा नहीं जा सका।
चद्दर से छिपा रखी थी शराब की पेटियां: तस्करों ने वाहन के पीछे लोहे की चद्दर लगाकर शराब की पेटियां छिपा रखी थीं। जब्त शराब में 53 पेटी माउंट बियर 6000 और 10 पेटी लंदन प्राइड व्हिस्की शामिल है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!