खबर
Top News

10 लाख की 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को दबोचा: खजराना से लादेन गिरफ्तार; नशे की लत और जल्दी अमीर बनने की चाह में बना सप्लायर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अप्रैल 2026, 6:35 pm
शेयर करें:
10 लाख की 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को दबोचा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘लादेन’ नाम से कुख्यात तस्कर को 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे का आदी है और लत पूरी करने के साथ जल्दी पैसा कमाने के लिए राजस्थान से ड्रग्स लाकर इंदौर में नशेडी दोस्तों और छात्रों को सप्लाई करता था।

टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खजराना क्षेत्र में एक युवक अवैध मादक पदार्थ लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही टीम स्कीम नंबर 134 बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे पहुंची और इलाके में घेराबंदी की, जहां एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।

शक के आधार पर उसे पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके पास से बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स बरामद हुई। मौके से ड्रग्स जब्त कर आरोपी ओसामा उर्फ ओसम उर्फ लादेन अंसारी (24) निवासी रानी पैलेस, गीता नगर, चंदन नगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया है।

आरोपी 12वीं तक पढ़ा है और मेडिकल स्टोर पर काम करता है। पूछताछ में उसने बताया कि वह खुद नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के साथ जल्दी पैसा कमाने के लालच में ड्रग्स सप्लाई करने लगा था। पुलिस को शक है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

इस कारण पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर उसके संपर्कों और सप्लाई चेन की जानकारी जुटा रही है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर ड्रग्स तस्करी और उसे खरीदने से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

राजस्थान के डग जिले से लाता था एमडी ड्रग्स
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी राजस्थान के डग जिले से एमडी ड्रग्स लाकर खजराना, चंदन नगर, आजाद नगर इलाके में रहने वाले नशेड़ियों और अपने दोस्तों को ऊंचे दामों पर बेचता था।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह 1 ग्राम एमडी ड्रग्स करीब 1300 से 1500 रुपए के हिसाब से बड़ी क्वांटिटी में माल खरीदता था फिर उसे 2000 से लेकर ढाई हजार रुपए तक में ग्राम के हिसाब की पुड़िया बनाकर बेच देता था।

संबंधित समाचार

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

9 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

11 minutes ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

19 minutes ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

22 minutes ago
खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

33 minutes ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

34 minutes ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

about 1 hour ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

about 1 hour ago
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
Top News

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

about 2 hours ago
154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 18 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 19 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 19 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 19 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 19 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 19 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 19 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 19 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!