जीआरएस इंस्टिट्यूट के पास गांजे के साथ धराया तस्कर: केस हुआ दर्ज; बाइक की डिक्की में छुपाकर लाया गया 1.286 किलो मादक पदार्थ जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलो 286 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सुजुकी एक्सेस बाइक की डिक्की में गांजा छुपाकर ला रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा और तस्करी में इस्तेमाल किया गया वाहन जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है।
टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक, 19 जुलाई को ‘ऑपरेशन क्लीन’ के दौरान पुलिस टीम जीआरएस इंस्टिट्यूट क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान दो युवक सुजुकी एक्सेस बाइक पर संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं।
पूछताछ और तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 286 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद विजय नगर पुलिस ने विनय चौहान और ईशान को पकड़ा। इनको मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया, किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी और इस कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके लिए आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), लोकेशन हिस्ट्री और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है।
खरीदार भी नहीं बचेंगे ... टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक केवल सप्लायर या तस्कर ही नहीं, बल्कि अवैध नशीले पदार्थ खरीदने वालों पर भी कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का उद्देश्य नशे की सप्लाई चेन को जड़ से खत्म करना और युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाना है।
विजय नगर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!