डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार: बीड़ी के कार्टून में छिपाकर ले जा रहा था; 50 किलो से अधिक किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जावरा औद्योगिक थाना पुलिस ने तस्करी का खुलासा करते हुए बीड़ी के कार्टून में छिपाकर ले जाए जा रहे 56.340 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 2.81 लाख रुपए आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर की घेराबंदी
थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में डोडाचूरा लेकर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम महू-नीमच फोरलेन स्थित प्रेसिडेंट होटल के सामने जोयो तिराहे पर पहुंची।
वहां एक युवक दो सफेद प्लास्टिक की थैलियों में रखे कार्टूनों के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
बीड़ी के डिब्बों में छिपा रखा था डोडाचूरा
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनील मीणा (26) पिता शंभूलाल मीणा निवासी भांडिया, थाना मनासा, जिला नीमच बताया। तलाशी के दौरान उसके पास रखे कार्टूनों की जांच की गई। कार्टून के अंदर प्लास्टिक के बोरों में रखे 30 नंबर बीड़ी के प्रिंट वाले चार खाकी रंग के पैकेट मिले। जब इन्हें खोला गया तो उनमें से बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद हुआ।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया।
रिमांड लेकर होगी पूछताछ
पुलिस अब आरोपी का रिमांड लेकर यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था, इसे किसे सप्लाई किया जाना था। इस तस्करी नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में मादक पदार्थों की सप्लाई चेन से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!