अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार: बाइक से कर रहा था सप्लाई; 6 लाख का नशा किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत नाहरगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
बेटीखेड़ी फंटे पर की नाकाबंदी
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से अवैध अफीम लेकर डीगांव-बसई रोड से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बालाजी मंदिर के सामने बेटीखेड़ी फंटे पर नाकाबंदी की।
4 किलोग्राम अफीम बरामद हुई
इसी दौरान हीरो स्प्लेंडर (MP-14-ZH-6741) पर सवार एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 4 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश (35), पिता शंकरलाल ढोली, निवासी गरोठ के रूप में हुई है।
पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाहरगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 302/26 के तहत धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी वरुण तिवारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी पुलिस
पूछताछ के दौरान अफीम कहां से लाई गई, किसे सप्लाई की जानी थी और इस तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
तस्करों पर शिकंजा कस रही पुलिस
गौरतलब है कि मंदसौर जिला लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर संवेदनशील माना जाता है। पुलिस लगातार अभियान चलाकर तस्करों पर शिकंजा कस रही है, लेकिन इसके बावजूद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पूरी तरह थमती नजर नहीं आ रही है।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!