गोपाल मंदिर की दुकानों की लीज प्रक्रिया में सुस्ती: फिर से होंगे टेंडर; केवल 42 दुकानों की ही लीज पूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गोपाल मंदिर परिसर की 211 दुकानों के लीज नवीनीकरण और नामांतरण की प्रक्रिया अपेक्षित गति से नहीं चल रही है। स्मार्ट सिटी और धर्मस्व विभाग द्वारा दुकानदारों की सुविधा के लिए विशेष उपाय किए गए, लेकिन अब तक केवल 42 दुकानों की ही लीज पूरी हो पाई है।
कैंप में केवल 6 दुकानदारों की भागीदारी
धर्मस्व विभाग ने दुकानदारों की सुविधा के लिए एक दिवसीय कैंप आयोजित किया, जिसमें नामांतरण, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा जैसी सभी प्रक्रियाओं को एक ही स्थान पर कराया गया। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस कैंप में आश्चर्यजनक रूप से केवल 6 दुकानदार ही अपनी लीज प्रक्रिया पूरी कराने पहुंचे। कैंप के दौरान 15 दुकानदारों के पारिवारिक नामांतरण की अनुमति भी प्रदान की गई, जिनकी रजिस्ट्री जल्द ही पूरी की जाएगी।
लीज प्रक्रिया में शेष दुकानदारों की अनिच्छा
अब तक निविदा प्रक्रिया से चयनित 57 दुकानदार और लॉटरी के माध्यम से चयनित 98 दुकानदारों ने पूरी राशि जमा कर दी है, और उनकी लीज प्रक्रिया जारी है। हालांकि, 43 दुकानदारों ने अब तक कोई राशि जमा नहीं की है। इनमें 30 निविदा और 13 लॉटरी वाले दुकानदार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 10 ऐसे दुकानदार हैं जिन्होंने आंशिक राशि जमा की है, लेकिन पूरी राशि जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अधिकारियों ने इन सभी को पहले ही नोटिस जारी कर 21 दिन के भीतर राशि जमा करने का निर्देश दिया था।
पहले से हो चुके री-टेंडर, अब फिर हो सकते हैं
पूर्व में 13 दुकानों को री-टेंडर प्रक्रिया में शामिल किया जा चुका है और नए आवेदकों को अवसर प्रदान किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि शेष दुकानदार भी निर्धारित समय पर राशि जमा नहीं करते हैं या लीज प्रक्रिया में रुचि नहीं दिखाते, तो स्मार्ट सिटी सभी ऐसी दुकानों का री-टेंडर कर नए इच्छुक लोगों को मौका देगा।
प्रशासन का कदम: सुविधा और सख्ती दोनों
स्मार्ट सिटी और धर्मस्व विभाग ने इस बार सभी सेवा प्रदाताओं को एक ही स्थान पर रखा ताकि दुकानदारों को नामांतरण, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा जैसी प्रक्रियाओं के लिए अलग-अलग स्थान पर जाने की जरूरत न पड़े। माफी अधिकारी कल्याणी पांडे ने बताया कि विभाग अब शेष दुकानदारों पर सख्ती बरतेगा और अंतिम चेतावनी जारी कर उन्हें लीज प्रक्रिया में शामिल होने के लिए मजबूर करेगा।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!