गैंगरेप केस में फरार दो आरोपियों के स्कैच जारी: 10 हजार का इनाम हुआ घोषित; पीएनएस डेटा से आरोपियों की तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बड़गोंदा क्षेत्र में हुए गैंगरेप के अज्ञात आरोपियों का पता लगाने में नाकाम पुलिस ने उनके स्केच जारी किए हैं, ताकि आम लोगों की मदद से उनकी पहचान कर गिरफ्तार किया जा सके। इसके साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है।
उल्लेखनीय है तीन दिन पहले बड़गोंदा थाना क्षेत्र स्थित बेरछा के जंगल में युवक को डंडों से पीटकर भगाने के बाद दो युवकों ने युवती से गैंगरेप किया था। परसों डीआईजी ग्रामीण मनोज सिंह, एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया और एएसपी रूपेश द्विवेदी पीड़िता और युवक को लेकर घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
पीड़ित युवक और युवती से घटना का रिक्रिएशन भी कराया गया। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अफसरों ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया।
पुलिस द्वारा संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है। अलग-अलग टीमें क्षेत्र में सर्चिंग कर रही हैं। आसपास के क्षेत्रों में गायब युवकों की निगरानी के लिए मुखबिरों को अलर्ट करने के साथ ही तकनीकी साक्ष्यों (पीएनएस डेटा) के आधार पर भी जांच की जा रही है।
पता लगाया जा रहा कि घटना दिनांक को क्षेत्र में कोई संदिग्ध नया नंबर तो एक्टिव नहीं था। रेंडमली भी नंबरों को चेक किया जा रहा है। कल वरिष्ठ अधिकारी बड़गोंदा थाने पहुंचे और जांच की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। इसके बाद पीड़ित युवक और युवती की निशानदेही पर आरोपियों के स्केच बनवाए गए।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को स्केच में दिख रहे व्यक्तियों के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत सूचित करें। सूचना देने वाले को 10 हजार का इनाम दिया जाएगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!