एमडी, ब्राउन शुगर और गांजे के साथ छह धराए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में सदर बाजार, राजेंद्र नगर और छोटी ग्वालटोली पुलिस ने एमडी ड्रग्स, ब्राउन शुगर और गांजे की खेप के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सदर बाजार पुलिस ने एकदंत मंदिर रोड, किला मैदान के पास घेराबंदी कर जुबेर (24) निवासी कोयला बाखल, पंढरीनाथ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 11.60 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए है जब्त की। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा भी जब्त कर लिया।
वहीं, राजेंद्र नगर पुलिस ने चोइथराम मंडी पार्किंग क्षेत्र से शुभम यादव और अजय सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी बाइक से ब्राउन शुगर की सप्लाई करने जा रहे थे। तलाशी में उनके पास से 14.06 ग्राम ब्राउन शुगर और बाइक जब्त की गई।
इधर, छोटी ग्वालटोली पुलिस ने क्रिश्चियन कॉलेज के पीछे खाली मैदान से पिंटू पाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से 989 ग्राम गांजा और एक बाइक जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
पूछताछ में यह जानकारी जुटाई जा रही है कि नशीले पदार्थ कहां से लाए गए थे, किसे सप्लाई किए जाने थे और इनके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!