ईरान युद्ध से हालात खराब: इस देश में लगा लॉकडाउन; प्रधानमंत्री ने किया एलान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
ईरान ने जब से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाई है। इसके बाद से ही साउथ एशिया और यूरोपीय देशों में ईंधन संकट गहराने लगा है। इस संकट का सबसे ज्यादा असर पाकिस्तान पर पड़ा है, जहां पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कमी के चलते सरकार ने ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ लागू कर दिया है।
पीएम का बड़ा फैसला
पकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मुख्यमंत्रियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में ऊर्जा बचत के लिए सख्त कदम उठाने का ऐलान किया। सरकार ने पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान और पीओके में बाजारों और व्यावसायिक गतिविधियों पर समय-सीमा लागू कर दी है।
रात 8 बजे बंद होंगे बाजार और मॉल
सरकारी फैसले के मुताबिक, सभी बाजार, शॉपिंग मॉल, जनरल स्टोर और डिपार्टमेंटल स्टोर रात 8 बजे बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि खैबर पख्तूनख्वा के संभागीय मुख्यालयों में कुछ बाजार रात 9 बजे तक खुले रह सकेंगे।
शादियों और समारोहों पर भी रोक
बेकरी, रेस्टोरेंट, मैरिज हॉल और अन्य आयोजन स्थल रात 10 बजे के बाद बंद रहेंगे। साथ ही घरों में भी रात 10 बजे के बाद शादी या समारोह आयोजित करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
मेडिकल सेवाओं को छूट
इन प्रतिबंधों से मेडिकल स्टोर और फार्मेसी को बाहर रखा गया है, ताकि जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री
सरकार ने राहत के तौर पर गिलगित और मुजफ्फराबाद में एक महीने तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री करने का भी ऐलान किया है, जिसका खर्च सरकार वहन करेगी।
इस बैठक में डिप्टी पीएम इशाक डार, योजना मंत्री एहसान इकबाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सरकार का कहना है कि यह कदम ऊर्जा खपत कम करने और मौजूदा संकट से निपटने के लिए उठाए गए हैं।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!