सिम घूमती रही ठगी होती रही: पुलिस ने खोली ठग की कुंडली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर ठगी के लिए मोबाइल सिम किस तरह एक से दूसरे हाथ तक पहुंचाई जाती है इसका खुलासा एमआईजी पुलिस ने किया है। आई4सी और गृह मंत्रालय से मिले संदिग्ध सिम के डाटा की तस्दीक में सामने आया कि एक सिम पहले दस्तावेजों के आधार पर एक व्यक्ति के नाम जारी हुई, फिर आर्थिक लालच में उसे 200 में आगे सौंप दिया गया। इसके बाद वही सिम करीब 500 में दूसरे व्यक्ति तक पहुंची और आखिरकार साइबर ठगी में इस्तेमाल होने लगी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक आई4सी से इंदौर नगरीय क्षेत्र के 49 संदिग्ध पीओएस धारकों/सिम विक्रय एजेंटों से जुड़ी 151 संदिग्ध सिम की जानकारी मिली थी। इन सिम का इस्तेमाल देश के अलग-अलग शहरों और राज्यों में दर्ज 212 वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतों में पाया गया था। इसी सूची की जांच के दौरान एमआईजी पुलिस ने सिम विक्रेता रोहित दलवे से पूछताछ की।
राजेश ने 200 रुपए लेकर सिम भगवानदास को दी
जांच में सामने आया कि संबंधित वोडाफोन आइडिया सिम 15 मार्च 2026 को राजेश चौधरी सुड़ेलकर के नाम पर जारी हुई थी। पूछताछ में राजेश ने बताया कि उसने आधार कार्ड लगाकर सिम ली थी, लेकिन बाद में आर्थिक लाभ के लालच में 200 रुपए लेकर भगवानदास उर्फ नाना जुनवाल को दे दी।
भगवानदास से पूछताछ में उसने सिम आगे हिमांशु जुनवाल को देने और इसके बदले करीब 500 रुपए लेने की बात बताई। जांच के अनुसार हिमांशु ने सिम आशीष शर्मा को दी, जिसके बाद इसका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया गया।
30 हजार की फ्रेंचाइजी का झांसा, 10 हजार ठगे...आरोपियों ने इसी नंबर से लोगों को फोन कर कम कीमत में जींस पेंट उपलब्ध कराने और थोक व्यापार की फ्रेंचाइजी देने का झांसा दिया।
यूपी के खीरी जिले के अनिल कुमार गुप्ता को 30 हजार में फ्रेंचाइजी देने की बात कही गई और एडवांस के नाम पर 10 हजार ले लिए, लेकिन सामान या फ्रेंचाइजी नहीं दी। पीड़ित ने 27 मई को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
एक गिरफ्तार, तीन की तलाश...पुलिस ने मामले में राजेश चौधरी सुड़ेलकर को गिरफ्तार किया है। भगवानदास उर्फ नाना जूनवाल, हिमांशु उर्फ रोहित जूनवाल और आशीष शर्मा की तलाश जारी है।
आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 316(2), 319(2) बीएनएस और आईटी एक्ट की धारा 66(सी) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया गया है।
संबंधित समाचार

तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल:चर्चा ताई के पैर छूने की नहीं, कैलाश विजयवर्गीय के पैर न छूने की; एकलव्य गौड़ के वीडियो को लेकर चर्चाएं

सालभर गैरहाजिर रहा हेड कांस्टेबल निलंबित:बड़ा सवाल; आखिर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद क्यों जागा विभाग

वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया:मेरे किले में सालभर जलती हैं चार अखंड ज्योत

शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी:गुम बच्ची को मां से मिलाया; देर रात महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाया

मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण:लाखों रुपए की फिरौती मांगी; पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा:बड़ा गणपति क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब; प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी पहुंचे

MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल:ऑफलाइन आवेदन बंद करने की तैयारी; कारतूसों की बिक्री पर भी रहेगी नजर

विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं:किराना सामान लेने गए युवक के साथ की जमकर मारपीट

बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार:पत्थर गोदाम के पास आरक्षक को चकमा देकर भागे

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश:मुख्यमंत्री ने कहा– प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा था ट्रक, पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

युवाओं के लिए बड़ी खबर:पहली नौकरी वालों को सरकार देगी 15000 रुपए; जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़:आखिरकार पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में हुई एफआईआर दर्ज

रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब:₹1.07 करोड़ से अधिक की देनदारी; जमीन आवंटन और लाइसेंस की वैधता पर अब भी प्रश्नचिह्न

एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

बेकाबू चार्टर्ड बस का कहर:ढाबे की दीवार तोड़कर किचन में घुसी; चालक की हालत गंभीर

कण-कण हुआ मैयामयी:शिखर पर पहुंची आस्था, शक्ति की साधना में लीन हुआ जन-मन

शहर ने फिर दिखाई दिलदारी:मासूम अनिका के इलाज के लिए जुटाए 9 करोड़ रुपए; लोकस्वामी के प्रधान संपादक जीतू सोनी की पहल रंग लाई

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे:शहर में अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल; ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश

चुनरी यात्रा के बैनरों से मंत्री की तस्वीर गायब:फिर तेज हुई सियासी चर्चाएं; भाजपा के भीतर गुटबाजी को लेकर अटकलें

चलती पुलिस वैन से कूदकर दो आरोपी फरार:ब्रिज के पास दिया चकमा; पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं आए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!