इस स्टेशन पर लाखों की चांदी जब्त: दो युवक आभूषणों के साथ पकड़े गए; दस्तावेज नहीं मिले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इटारसी।
रेलवे जंक्शन पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में भोपाल के दो युवकों के कब्जे से करीब 19 किलो चांदी के आभूषण जब्त किए गए हैं।
बरामद चांदी का वजन 18.994 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 44 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपियों के पास आभूषणों से संबंधित कोई वैध बिल या दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने माल जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध हालत में घूमते मिले दोनों युवक
जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम इटारसी रेलवे जंक्शन पर विशेष चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 के जबलपुर एंड पर दो युवक भारी-भरकम पिट्ठू बैग लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते दिखाई दिए। बैग का वजन अधिक होने और दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की और बैग की तलाशी ली।
बैग से मिले चांदी के आभूषण
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान राकेश जाट (41) निवासी रसला खेड़ी, भोपाल और लक्की राजवानी (44) निवासी बैरागढ़, भोपाल के रूप में बताई।
तलाशी के दौरान बैग से बड़ी मात्रा में चांदी की पायल, चेन, कड़े, अंगूठियां और बिछिया बरामद हुईं। पुलिस ने जब इन आभूषणों के खरीद-बिक्री से संबंधित बिल, वैध दस्तावेज और परिवहन संबंधी कागजात मांगे तो दोनों कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके।
जीएसटी विभाग को भी दी गई सूचना
वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर जीआरपी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 106 के तहत पूरी खेप जब्त कर इस्तगासा कायम किया है।
प्राथमिक जांच में मामला कर चोरी (GST) से भी जुड़ा होने की आशंका जताई गई है। इसी के चलते आगे की जांच के लिए जीएसटी विभाग को भी सूचना भेजी गई है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। इसलिए उन्हें धारा 35(1) BNSS के तहत नोटिस देकर पाबंद किया गया है।
जीआरपी टीम को मिलेगा पुरस्कार
रेलवे स्टेशन पर सतर्कता और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए बड़ी कार्रवाई करने वाली इटारसी जीआरपी टीम की सराहना करते हुए रेल पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चांदी कहां से लाई गई थी और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। साथ ही जीएसटी और अन्य संबंधित एजेंसियां भी मामले की विस्तृत जांच करेंगी।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!