पहले शोरूम खुले, बाद में नियम ढूंढे जा रहे: ईवी क्रांति के बीच सुरक्षा शून्य; रिहायशी इलाकों के बीच मौजूद खतरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्कीम-136 की चार मंजिला इमारत में लगी आग ने इंदौर की एक खतरनाक सच्चाई का खुलासा कर दिया है। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के शोरूम और चार्जिंग पाॅइंट मकड़जाल की तरह फैल चुके हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने वाला कोई नहीं है।
खालसा चौक के पास स्थित परमेश्वरी विला में नीचे ईवी शोरूम और ऊपर आवासीय फ्लैट बने हुए हैं। शोरूम में ई-स्कूटर और ई-रिक्शा खड़े थे, जबकि पार्किंग में कई वाहन चार्जिंग पर लगे हुए थे।
शुरुआती जानकारी के अनुसार चार्जिंग के दौरान तारों में हुई स्पार्किंग ने आग का रूप ले लिया। लिथियम बैटरियों और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैली और पूरी इमारत धुएं से भर गई।
कई परिवार फ्लैटों में फंस गए। समय रहते रेस्क्यू नहीं होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
हैरानी की बात यह है कि घटना के तीसरे दिन भी न तो सीसीटीवी फुटेज की गंभीरता से जांच हुई और न ही एफएसएल विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया।
सुरक्षा में चूक किसकी थी, फायर सिस्टम क्यों नहीं था, चार्जिंग व्यवस्था कितनी सुरक्षित थी, इन सवालों के जवाब तलाशने की बजाय जिम्मेदार विभाग नोटिस बांटने तक सीमित नजर आ रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि ईवी शोरूम और सर्विस सेंटरों को पेट्रोल पंप की तरह अलग और खुले क्षेत्र में संचालित किया जाना चाहिए। लिथियम बैटरियों में आग लगने पर उसे नियंत्रित करना बेहद मुश्किल होता है।
एक सेल में लगी आग पूरी बैटरी को चेन सिस्टम में जलाती रहती है और यह तब तक नहीं बुझती, जब तक अंतिम सेल खत्म न हो जाए। ऐसे में रिहायशी इमारतों के नीचे या घनी आबादी के बीच ईवी शोरूम चलना सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ है।
निगम अब जागा, नोटिसों की बारिश
घटना के बाद नगर निगम ने ईवी शोरूम, होटल और अन्य प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए हैं। जिन भवनों में फायर एनओसी या अग्निशमन व्यवस्था नहीं मिलेगी, उन्हें सील करने की चेतावनी दी गई है। बिल्डिंग अधिकारियों ने कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कमियां चिह्नित की हैं।
सोमवार से शहरभर में विशेष अभियान चलाने की तैयारी है, लेकिन कुछ सवाल अब भी सीना ताने खड़े हैं। शहर में सैकड़ों ईवी शोरूम और चार्जिंग पॉइंट संचालित हो रहे हैं। इनमें से कितनों के पास फायर एनओसी है?
कितनों में मानक सुरक्षा उपकरण मौजूद हैं? और कितनों की नियमित जांच होती है? स्कीम-136 का हादसा सिर्फ एक चेतावनी है। अगर जिम्मेदार विभाग अब भी नहीं जागे तो अगली बार हादसा नहीं, त्रासदी होगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!