कैफे चाय-चौकी में गोलीकांड: चाकू भी चले; दूसरे ने भी चलाए चाकू, पिस्टल चलाने वाला घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

रंजिश में दोस्त पर तानी पिस्टल, किए तीन फायर, बचा तो सिर पर मारी बट, बाल-बाल बची जान
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया के स्कीम 78 स्थित कैफे चाय-चौकी में उस वक्त दहशत फैल गई, जब दोस्तों में चली आ रही रंजिश खूनी खेल में बदल गई। पिस्टल से तीन फायर और उसके बाद चाकूबाजी की इस वारदात ने कैफे में मौजूद 50-60 लोगों की सांसें थाम दीं।
जानकारी लगते ही पुलिस पहुंची और दोनों आरोपियों को धरदबोचा और उनकी जमकर खातिरदारी की। हालांकि, बदमाश के पास से पिस्टल बरामद नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि उसने पिस्टल अपने अन्य दोस्त को दे दी थी, जो पिस्टल लेकर भाग निकला। मामले में पुलिस दोनों पक्ष के साथियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक स्कीम नंबर 78 स्थित कैफे चाय-चौकी में कल रात आरोपी आर्यन ठाकुर निवासी मां शारदा नगर और ऋषभ ठाकुर निवासी स्कीम नंबर 113 के बीच विवाद हुआ था।
दोनों पहले दोस्त थे, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी समय से टशन चल रही थी। रविवार रात दोनों का आमना-सामना कैफे में हो गया, जहां शुरुआत कहासुनी से हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और फिर हाथापाई तक पहुंच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान ऋषभ ने अचानक पिस्टल निकाल ली और आर्यन पर ताबड़तोड़ तीन फायर कर दिए।
गनीमत रही कि आर्यन बाल-बाल बच गया, लेकिन इसके बाद आर्यन ने भी पलटवार करते हुए चाकू निकालकर ऋषभ पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ऋषभ ने पिस्टल के बट से भी आर्यन के सिर पर वार किया था। इस दौरान दोनों के साथ आए करीब आधा-आधा दर्जन बदमाश मौके पर आतंक मचाते रहे।
हालांकि, मुख्य हमले दोनों युवकों ने ही एक-दूसरे पर किए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही लसुड़िया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया और उनकी जमकर खातिरदारी की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
टीआई तारेश सोनी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ऋषभ ने पहले आर्यन पर फायरिंग की थी, फिर उसने चाकू से हमला किया। दोनों दोस्त हैं, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया था।
पूछताछ में ऋषभ ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद उसने पिस्टल अपने दोस्त निखिल को दे दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पिस्टल लाइसेंसी थी या अवैध।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है। वहीं, कैफे में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
कैफे में मची भगदड़, जान बचाकर भागे लोग
घटना के वक्त कैफे में 50 से 60 ग्राहक मौजूद थे। जैसे ही पहली गोली चली, वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबल-कुर्सियां छोड़कर इधर-उधर भागने लगे।
कई लोग तो डर के मारे जमीन पर ही लेट गए, जबकि कुछ बाहर की ओर भागे। जिससे क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
जिन्होंने आतंक मचाने वाले बदमाशों को जमकर सबक सिखाया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई और पिस्टल का सुनकर मौके पर गोली के खोल ढूंढने लगी और सीसीटीवी फुटेज चेक करते रही।
बताया जा रहा है कि पुलिस कैफे के सीसीटीवी की डीवीआर अपने साथ ले गई है, जिससे कि घटना के फुटेज बाहर ना आ सके।
संबंधित समाचार

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!