कार की तलाशी में चौंकाने वाला खुलासा: पुलिस ने बरामद की इतने लाख की एमडी ड्रग्स; एक आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना वायडी नगर पुलिस ने महू-नीमच हाईवे पर एक काले रंग की कार से 50 लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा की खेप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
हाईवे पर घेराबंदी और बरामदगी
थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्टील नगर के सामने मनोकामना महादेव मंदिर के पास घेराबंदी की। इस दौरान MP33C8850 नंबर की कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में पुलिस को 530 ग्राम एमडी ड्रग्स और करीब 5 किलोग्राम डोडाचूरा मिला, जिनकी बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है।
आरोपी पर मामला दर्ज
मामले में रमेशचन्द्र पाटीदार (48), निवासी रठाना थाना अफजलपुर, जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ थाना वायडी नगर में अपराध क्रमांक 157/2026 के तहत धारा 8/22, 15 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
ड्रग्स की खरीद और सप्लाई योजना
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह ड्रग्स रतलाम जिले के उमट पालिया क्षेत्र के एक ढाबे से खरीदी थी। उसका उद्देश्य हाईवे पर ट्रक चालकों को फुटकर में बेचना था।
आगे की जांच
पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मादक पदार्थों की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।मंदसौर पुलिस की यह कार्रवाई हाईवे पर बढ़ती ड्रग्स की खपत और तस्करी के खिलाफ चेतावनी के रूप में देखी जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!