एक साथ इतने बच्चों के अस्वस्थ होने की जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा: मोटी फीस लेने वाले नामी स्कूल के ये हाल; कई खाद्य पदार्थों के नमूने भी मानकों पर खरे नहीं उतरे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रतिष्ठित शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल, झलारिया कैंपस में बीते 20 जून को एक साथ करीब 150 बच्चों के बीमार पड़ने के मामले में जांच रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच में स्कूल के पीने के पानी में ई.कोलाई (E. coli) और कोलीफॉर्म (Coliform) बैक्टीरिया की मौजूदगी पाई गई है। प्रारंभिक जांच में यही बैक्टीरिया बच्चों के उल्टी-दस्त और पेट संबंधी समस्याओं का प्रमुख कारण माना जा रहा है। इसके अलावा स्कूल के किचन से लिए गए कई खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।
जांच के दौरान जिला प्रशासन की टीम ने स्कूल परिसर से पीने के पानी, आइसक्रीम, दूध, पनीर, सोयाबीन तेल, मसाले, नमकीन, दाल, राजमा, तैयार भोजन सहित कुल 23 खाद्य एवं पेय पदार्थों के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे थे। प्राप्त रिपोर्ट में पानी के नमूने में ई.कोलाई और कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। यही बैक्टीरिया इंदौर के चर्चित भागीरथपुरा दूषित पानी प्रकरण में भी पाए गए थे।
विशेषज्ञों के अनुसार कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पानी के दूषित होने का संकेत देता है, जबकि ई.कोलाई की मौजूदगी सामान्यतः मलजनित प्रदूषण का प्रमाण मानी जाती है। ऐसे पानी के सेवन से उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार और अन्य संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। रिपोर्ट के अनुसार स्कूल में बैक्टीरिया की मात्रा इतनी अधिक नहीं थी कि जानलेवा स्थिति बनती, लेकिन इतनी जरूर थी कि बड़ी संख्या में बच्चे बीमार हो गए।
जांच में केवल पानी ही नहीं, बल्कि कई खाद्य पदार्थों में भी अनियमितताएं सामने आईं। सोयाबीन तेल का नमूना निर्धारित गुणवत्ता मानकों से थोड़ा नीचे पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि तेल जिस कंटेनर में रखा गया था, उसकी स्थिति इसके लिए जिम्मेदार हो सकती है। वहीं नमकीन का नमूना एक्सपायरी डेट निकल जाने के कारण फेल घोषित किया गया।
आइसक्रीम के नमूने में भी गंभीर लापरवाही सामने आई। जांच के अनुसार परिवहन के दौरान कोल्ड चेन का पालन नहीं किया गया। तापमान बढ़ने से आइसक्रीम पिघल गई और बाद में उसे दोबारा फ्रीजर में जमाया गया। इस प्रक्रिया के कारण उत्पाद की गुणवत्ता प्रभावित हुई और उसका नमूना भी जांच में फेल पाया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही से खाद्य पदार्थों में हानिकारक बैक्टीरिया विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है।
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि परिसर में केवल इंडस्ट्रियल आरओ से शुद्ध किया गया पानी उपयोग में लिया जाता है और घटना के बाद खाद्य सामग्री पूरी तरह बदल दी गई है। प्रबंधन ने यह भी दावा किया कि स्कूल में ओपन किचन व्यवस्था है, जहां प्रबंधन, शिक्षक और कर्मचारी भी वही भोजन करते हैं जो बच्चों को परोसा जाता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आरओ से शुद्ध पानी को लंबे समय तक खुले या ठीक से सीलबंद न किए गए कंटेनरों में रखा जाए, तो उसमें दोबारा बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
घटना के बाद निरीक्षण के दौरान स्कूल किचन में एक्सपायरी डेट निकल चुके मसालों के 10 पैकेट और नमकीन के दो पैकेट भी मिले थे। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रकरण दर्ज करते हुए स्कूल के किचन को आगामी आदेश तक सील कर दिया था। वर्तमान में भी किचन सील है और वहां भोजन तैयार करने की अनुमति नहीं है।
इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों, चिकित्सकों और अन्य संबंधित अधिकारियों की संयुक्त जांच समिति गठित की है। स्कूल प्रबंधन को 14 दिन के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद समिति पुनः निरीक्षण करेगी और पानी व खाद्य पदार्थों के नए नमूने लेकर जांच कराएगी। सभी रिपोर्ट संतोषजनक आने के बाद ही स्कूल के किचन को दोबारा संचालित करने की अनुमति दी जाएगी।
संबंधित समाचार

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!