खबर
Top News

पूर्व मंडल महामंत्री अमर अग्रवाल लापता मामले में चौंकाने वाला खुलासा: चार लाख का था कर्ज; ब्याज से 16 लाख चुकाए, दोनों पक्ष भाजपा विधायक के करीबी, घर पर मिले पत्र में ऐसा जिक्र, पिता ने जताई अनहोनी की आशंका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अक्टूबर 2026, 11:10 am
शेयर करें:
पूर्व मंडल महामंत्री अमर अग्रवाल लापता मामले में चौंकाने वाला  खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र से कैटरिंग व्यवसायी और पूर्व मंडल महामंत्री अमर अग्रवाल के लापता होने के मामले में नया खुलासा हुआ है। अमर के परिजनों के मुताबिक, उसने ब्याज खोर रसूखदारों से चार लाख रुपए का कर्ज लिया था। इसके बाद उसने ब्याज सहित करीब 15 से 16 लाख रुपए लौटा दिए थे। इसके बावजूद भी ब्याजखोर मोटे ब्याज के हिसाब से रुपयों की मांग कर धमकियां दे रहे थे।

पूरे मामले में जहां एक ओर अमर भी विधायक के करीबी हैं, वहीं उसे परेशान करने वाले लोग भी उसी विधायक के खास बताए जा रहे हैं।अमर के पिता नारायण अग्रवाल ने अन्नपूर्णा पुलिस को शिकायत में बताया कि उनका बेटा अमर 11 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे कैटरिंग के काम पर जाने का कहकर घर से निकला था।

इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने परिचितों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अमर के मोबाइल नंबर 7898875500 पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन बंद मिला।

परिवार की तलाश के बीच घर पर मिले पत्र ने मामले को नया मोड़ दे दिया। पत्र में कथित कर्ज वसूली, मानसिक दबाव और धमकियों का जिक्र होने से परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।

अमर के पिता नारायण के अनुसार, कर्ज देने वाले धर्मेश यादव निवासी भोमनाथ कॉलोनी से अमर ने करीब चार लाख रुपए उधार लिए थे। इसके बाद अमर ने मूल रकम चुका दी थी। इसके बावजूद धर्मेश ने मोटे ब्याज के हिसाब से करीब 15 से 16 लाख रुपए ले लिए थे, फिर भी उससे और रुपए मांगे जा रहे थे। आरोपों के मुताबिक, फोन करने और घर पहुंचकर दबाव बनाने के साथ जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं।

घर छोड़ने से पहले गुमसुम रहने लगा था अमर
अमर के पिता नारायण के अनुसार, घर छोड़ने से पहले अमर चार-पांच दिनों से गुमसुम रहने लगा था। वह अधिकतर समय अपने कमरे में बंद रहता था। जब उन्होंने उससे पूछा कि क्या बात है, बेटा, तो उसने कहा कि पिताजी, धर्मेंद्र उसे लगातार परेशान कर रहा है। उसने ब्याज सहित रकम भी चुका दी है, इसके बाद भी वह उसे परेशान कर और रुपए मांग रहा है।कुछ दिन पहले ही धर्मेंद्र ने अमर के एक दोस्त की सफेद कार, जिसका पंजीयन नंबर MP-09-BG-113 है, छीनकर ले ली थी। इसके बाद भी वह उससे रुपए मांग रहा था।

पत्र में लिखा- पापा, मैं जा रहा हूं, पता नहीं जिंदा रहूंगा या नहीं
अमर अग्रवाल घर छोड़ने से पहले एक पत्र लिखकर गया है। पत्र में उसने अपने पिता को संबोधित करते हुए लिखा कि “पापा, मैं जा रहा हूं। पता नहीं मैं जिंदा रहूंगा कि नहीं।” पत्र में उसने कथित तौर पर ब्याज पर रुपए देने वाले लोगों से परेशान होने और कई गुना रकम चुकाने के बाद भी पीछा नहीं छूटने की बात लिखी है। पत्र में दर्ज विवरण के मुताबिक, अमर ने अलग-अलग लोगों से कर्ज लिया था और उनके दावों के अनुसार ब्याज चुकाने के बावजूद उससे लगातार रकम मांगी जा रही थी।

पत्र में पांच लोगों के नाम और रकम का जिक्र
धर्मेंद्र यादव, निवासी भोलनाथ कॉलोनी: पत्र के मुताबिक, अमर ने धर्मेंद्र से चार लाख रुपए लिए थे। अमर ने आरोप लगाया कि इसके बदले वह 16 लाख रुपए चुका चुका है। पत्र में 25 प्रतिशत प्रतिमाह की दर से ब्याज वसूलने का भी उल्लेख है। इसके बावजूद उसे परेशान किए जाने की बात लिखी गई है।

विजय चंदेल, निवासी शंकर बाग: पत्र में उल्लेख है कि अमर ने उनसे छह लाख रुपए लिए थे और ब्याज सहित 26 लाख रुपए चुका दिए थे। इसके बाद भी परेशान किए जाने का आरोप लगाया गया है।

अनिल पिपलोदिया, निवासी बंगाली क्षेत्र: पत्र के अनुसार, अमर ने उनसे पांच लाख रुपए लिए थे। आरोप है कि उनसे हर महीने एक लाख 20 हजार रुपए ब्याज लिया जा रहा था और अमर 13 महीने से ब्याज चुका रहा था।

आनंद, निवासी मरीमाता: पत्र में तीन लाख रुपए लेने और ब्याज सहित पूरी रकम चुकाने का उल्लेख है। इसके बावजूद दो लाख रुपए के बदले हर महीने 40 हजार रुपए ब्याज मांगे जाने की बात लिखी गई है।

राम पवार, निवासी बांगो: पत्र के मुताबिक, अमर ने उनसे तीन लाख रुपए लिए थे। आरोप है कि 10 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से हर महीने 30 हजार रुपए वसूले जा रहे थे।

पत्र में लिखी इन बातों के सामने आने के बाद अमर के लापता होने का मामला और गंभीर हो गया है। परिजनों ने उसकी सुरक्षा को लेकर अनहोनी की आशंका जताई है। हालांकि, पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित लोगों का पक्ष सामने आना बाकी है।

क्या होता है मोटर वाला ब्याज?
मोटर वाले ब्याज में कथित तौर पर रोजाना ब्याज की रकम बढ़ती जाती है। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई व्यक्ति एक लाख रुपए उधार देता है तो रोजाना एक हजार रुपए ब्याज लिया जाता है। तय समय पर ब्याज नहीं चुकाने पर बकाया ब्याज को मूल रकम में जोड़कर रकम दोगुनी करने का दबाव बनाया जाता है। इसके बाद बढ़ी हुई रकम पर फिर ब्याज वसूले जाने का आरोप है। इस तरह कर्ज लेने वाला व्यक्ति लगातार बढ़ते ब्याज के जाल में फंसता चला जाता है। अमर अग्रवाल के पत्र में भी इसी तरह की कथित ब्याज वसूली से परेशान होने की बात सामने आई है।

संबंधित समाचार

कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर रोक के निर्देश
Top News

कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर रोक के निर्देश:मुख्यमंत्री बोले-हादसा हुआ तो कलेक्टर-एसपी की तय होगी जवाबदेही, दीपावली और त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

less than a minute ago
‘INDIA CHEM 2026’ का भव्य शुभारंभ
Top News

‘INDIA CHEM 2026’ का भव्य शुभारंभ:केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और अनुप्रिया पटेल के साथ मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हुए शामिल

7 minutes ago
भाजपा नेता का डांसर के साथ कथित अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल
Top News

भाजपा नेता का डांसर के साथ कथित अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल:मंच पर उड़ाए रुपए; वीडियो की तारीख और कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं

15 minutes ago
दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर कांग्रेस का निर्देश
Top News

दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर कांग्रेस का निर्देश:प्रवक्ता बिना अनुमति नहीं देंगे बयान; मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने जारी किया निर्देश

23 minutes ago
शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा
Top News

शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा:शहर के व्यक्ति से 15 लाख की ठगी; वॉट्सएप पर युवती ने किया संपर्क, फर्जी ट्रेडिंग एप पर दिखाया मुनाफा

30 minutes ago
मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
Top News

मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव:एल. मुरुगन के इस्तीफे से हुई रिक्त; निर्वाचन आयोग ने घोषित किया कार्यक्रम, 2 अप्रैल 2030 तक था कार्यकाल

about 1 hour ago
शहर के समीप मुहाड़ी फॉल में दर्दनाक हादसा
Top News

शहर के समीप मुहाड़ी फॉल में दर्दनाक हादसा:दोस्तों के सामने डूबा बिल्डर का बेटा; मदद के लिए पुकारते रहे साथी, पिकनिक मनाने दोस्तों के साथ पहुंचा था झरने पर, दूसरे दिन मिला शव

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, पुलिस टीम पर हमला
Top News

वीडियो देखिये, पुलिस टीम पर हमला:लाठी-पत्थरों से किया वार; एसआई की वर्दी फाड़ी, चार पुलिसकर्मी घायल, मारपीट के आरोपी को तलाशने पहुंची थी टीम

about 1 hour ago
राऊ में जिला प्रशासन की कार्रवाई
Top News

राऊ में जिला प्रशासन की कार्रवाई:निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखा सामग्री मिलने पर दुकान-गोदाम सील; फायर वर्क्स में मिलीं अनियमितताएं

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, महू-नीमच रोड पर महिलाओं ने किया चक्काजाम
Top News

वीडियो देखिये, महू-नीमच रोड पर महिलाओं ने किया चक्काजाम:बच्चों को लेकर सड़क पर बैठीं; 5 दिन से बिजली बंद होने का आरोप, 500 से अधिक परिवार परेशान,

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, वाटर पार्क के सामने तेंदुए की दस्तक
Top News

वीडियो देखिये, वाटर पार्क के सामने तेंदुए की दस्तक:घर में घुसा; घायल अवस्था में बताया जा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप
Top News

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

2 days ago
दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा
Top News

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

2 days ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

2 days ago
विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन
Top News

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

2 days ago
सिर्फ पुतले का दहन क्यों
Top News

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

2 days ago
वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार
Top News

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

2 days ago
नवमी से शुरू हुआ था
Top News

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

2 days ago
फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा
Top News

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

2 days ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

2 days ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!