हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: “पीछा छोड़ दो, वरना…”; क्या यह बात बन गई हत्या की वजह, सुपारी किलर पुलिस की पकड़ से दूर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धार जिले के राजोद क्षेत्र के गोंदीखेड़ा चारण गांव में मिर्च व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य हत्याकांड को लेकर सर्व समाज में भारी आक्रोश है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि देवकृष्ण द्वारा दी गई एक चेतावनी ही उनकी हत्या की वजह बन गई।
सड़कों पर उतरे थे लोग
घटना के विरोध में बीते दिन बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। लोगों ने रैली निकालकर थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर “हत्यारों को फांसी दो” और “संविधान का सम्मान करो” जैसे नारे लिखे थे। समाजजनों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो चक्काजाम किया जाएगा।
पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी प्रियंका और उसके कथित प्रेमी कमलेश पुरोहित को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, हत्या को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी सुरेंद्र भाटी अब भी फरार है और पुलिस की पकड़ से दूर है।
घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला
जांच में सामने आया है कि 7 अप्रैल को सुरेंद्र ने देवकृष्ण के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस पूरी वारदात की साजिश मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर रची थी। आरोप है कि सुपारी किलर को हत्या के लिए एक लाख रुपए दिए गए थे।
“पीछा छोड़ दो” की चेतावनी बनी हत्या की वजह
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि करीब दो महीने पहले देवकृष्ण ने कमलेश को अपनी पत्नी का पीछा छोड़ने की चेतावनी दी थी। यही विवाद धीरे-धीरे गहराता गया और अंततः एक सुनियोजित साजिश में बदल गया। आरोपियों ने कई दिनों तक योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया और बाद में लूट की झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश की।
वारदात की साजिश: नशा, खुले दरवाजे और हमला
पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात प्रियंका ने अपने पति को नशीला पदार्थ देकर सुला दिया और घर के दरवाजे खुले छोड़ दिए। इसके बाद सुपारी किलर सुरेंद्र घर में दाखिल हुआ और सो रहे देवकृष्ण पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि उसके पकड़े जाने के बाद ही इस सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
देवकृष्ण अपने परिवार के इकलौते सहारे थे। उनके पिता का निधन करीब 25 साल पहले हो चुका था। इस घटना के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है। मां और बहन गहरे सदमे में हैं। समाजजनों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए और मृतक की मां को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
गांव में आक्रोश, कड़ी सजा की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना ने पूरे गांव को शर्मसार कर दिया है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है और मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग उठाई है।
रिमांड पर प्रेमी, कई खुलासों की उम्मीद
मामले में गिरफ्तार कमलेश पुरोहित को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ जारी है और कई अहम खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!