वित्तीय धोखाधड़ी के चौंकाने वाले मामले का खुलासा: पिता की मौत के बाद बेटे ने की ऐसी हरकत; घर पहुंचने पर रिकवरी एजेंट के होश उड़ गए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में वित्तीय धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने पिता की मौत के करीब ढाई साल बाद उनके नाम पर लाखों रुपए का लोन हासिल कर लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब लोन की किश्तें जमा नहीं होने पर फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट घर पहुंचा और उसे पता चला कि जिस व्यक्ति के नाम पर लोन स्वीकृत हुआ है, उसका तो वर्षों पहले ही निधन हो चुका है। विजयनगर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और मृत व्यक्ति की पहचान का दुरुपयोग कर वित्तीय लाभ लेने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
2.12 लाख रुपए का लिया था लोन
पुलिस के अनुसार बजाज फाइनेंस के इंदौर कार्यालय में एसीयू पद पर कार्यरत आकाश गौतम की शिकायत पर बजरंग नगर निवासी अंकित चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में बताया गया कि अच्छेलाल रामचीज चौहान के नाम पर 2 लाख 12 हजार रुपए का लोन स्वीकृत किया गया था। अच्छेलाल पहले भी कंपनी के ग्राहक रह चुके थे और उन्होंने पूर्व में लिया गया ऋण समय पर चुका दिया था, जिससे उनका रिकॉर्ड कंपनी में सक्रिय था।
पिता की मौत के वर्षों बाद आया लोन आवेदन
कंपनी के रिकॉर्ड के अनुसार अच्छेलाल चौहान की आईडी और पुराने दस्तावेजों के आधार पर जनवरी 2024 में लोन के लिए आवेदन प्राप्त हुआ था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 जनवरी 2024 को ऋण स्वीकृत कर दिया गया।
हालांकि कुछ समय बाद जब लोन की किश्तें नियमित रूप से जमा नहीं हुईं तो कंपनी ने रिकवरी प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान रिकवरी एजेंट जब संबंधित पते पर पहुंचा तो परिवार से जानकारी मिली कि अच्छेलाल चौहान का निधन 21 अगस्त 2021 को हो चुका है। इसके बाद कंपनी ने पूरे मामले की आंतरिक जांच शुरू की, जिसमें चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा हुआ।
बेटे ने किया पिता की पहचान का इस्तेमाल
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का मोबाइल नंबर उनके बेटे अंकित चौहान के पास था और वही इसका उपयोग कर रहा था। आरोप है कि अंकित ने पिता की पहचान और पुराने दस्तावेजों का उपयोग करते हुए लोन प्रक्रिया पूरी करवाई।
पूछताछ में अंकित ने बताया कि वह रैपिडो चालक के रूप में काम करता है। उसने यह भी कहा कि उसके पिता का मोबाइल उसकी बहन इस्तेमाल कर रही थी। इसी दौरान फाइनेंस कंपनी के संदेश मोबाइल पर आए, जिन पर सहमति देकर लोन प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
पुराने दस्तावेजों के आधार पर हुआ ऋण स्वीकृत
जांच में यह भी सामने आया कि फाइनेंस कंपनी ने लोन स्वीकृत करने से पहले कोई भौतिक सत्यापन नहीं किया। न ही नए दस्तावेज लिए गए और न ही आवेदक की व्यक्तिगत उपस्थिति सुनिश्चित की गई। बताया गया कि वर्ष 2017 में जमा किए गए दस्तावेजों और मोबाइल पर हुई बातचीत के आधार पर ही लोन स्वीकृत कर दिया गया। इस लापरवाही ने धोखाधड़ी को आसान बना दिया।
खाते में आई रकम, फिर अपने खाते में ट्रांसफर की
लोन की पूरी राशि पहले मृतक अच्छेलाल चौहान के बैंक खाते में जमा हुई थी। लंबे समय से खाते में कोई लेन-देन नहीं होने के बावजूद आरोपी ने मोबाइल के माध्यम से खाते में यूपीआई सेवा सक्रिय करवाई। इसके बाद उसने लोन की पूरी राशि अपने व्यक्तिगत खाते में ट्रांसफर कर ली और खर्च कर दी। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में रकम के निजी उपयोग के प्रमाण मिले हैं।
पुलिस कर रही विस्तृत जांच
विजयनगर पुलिस ने आरोपी अंकित चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और वित्तीय दस्तावेजों के दुरुपयोग से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि लोन प्रक्रिया के दौरान और कौन-कौन लोग या संस्थागत कमियां इस फर्जीवाड़े के लिए जिम्मेदार रहीं। मामले ने एक बार फिर वित्तीय संस्थानों की सत्यापन प्रक्रिया और डिजिटल लोन स्वीकृति प्रणाली की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!