खबर
Top News

40 वर्षों से जमे हैं शेवगांवकर दोषी हैं: फिर भी पद नहीं छोड़ रहे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जुलाई 2026, 7:07 pm
शेयर करें:
40 वर्षों से जमे हैं शेवगांवकर दोषी हैं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहुचर्चित कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी संस्था में अध्यक्ष पद पर 40 वर्षों से रामदास शेवगांवकर जमे बैठे हैं। उन्होंने न चुनाव करवाए और न ही सदस्यों को ईमानदारी से प्लॉट दिए। उनके खिलाफ सहकारिता विभाग ने जांच भी की जिसमें वे दोषी पाए गए, लेकिन फिर भी पद से हटने को तैयार नहीं हैं।

इससे सदस्यों में गहरा रोष हैं और वे अब इस मुद्दे पर आंदोलन करने की रणनीति बना रहे हैं। संस्था के सदस्यों जगदीश अग्रवाल, गोविंद गोयल, प्रमोद कुमार शर्मा आदि ने बताया कि कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी संस्था में लंबे समय से कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और प्रशासनिक उदासीनता को लेकर सदस्यों में गहरा असंतोष व्याप्त है।

अध्यक्ष रामदास शेवगांवकर 40 वर्षों से अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं। उनकी सहकारिता विभाग के अधिकारियों से साठगांठ है, इसलिए दोषी पाए जाने के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

भूस्वामी को किया 38.33 लाख का नकद भुगतान... उन्होंने बताया कि सोसायटी अध्यक्ष शेवगांवकर ने एक भूस्वामी को 38.33 लाख का नकद भुगतान किया, जो सीधा-सीधा घोटाला है। सोसायटी को आर्थिक हानि पहुंचाई गई और राशि का गबन किया गया।

इस मामले की शिकायत के बाद वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक संगीता चौहान ने जांच की और शेवगांवकर समेत पूरे संचालक मंडल को दोषी पाया। यही नहीं, उन्होंने इस राशि की वसूली शेगांवकर समेत पूरे संचालक मंडल से करने के लिए मप्र सहकारी अधिनियम की धारा 58-बी के अंतर्गत प्रकरण भी दर्ज किया है, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

15 वर्ष पूर्व 6.23 लाख रुपए का किया गबन... उन्होंने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व 6.23 लाख रुपए का गबन सोसायटी में किया गया था, जिसकी सप्रमाण शिकायत भी की गई थी, लेकिन सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने जांच में उन्हें दोषी पाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने मांग की है कि सोसायटी के वर्तमान संचालक मंडल को तत्काल भंग कर निष्पक्ष प्रशासक नियुक्त किया जाए, सभी वित्तीय एवं प्रशासनिक मामलों की उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच कराई जाए तथा वर्षों से भूखंड की प्रतीक्षा कर रहे पात्र पुराने सदस्यों को प्राथमिकता के आधार पर न्याय दिलाया जाए।

बाप तो बाप, बेटा भी कलाकार... सदस्यों ने बताया कि ईओडब्ल्यू ने अध्यक्ष रामदास शेवगांवकर के विरुद्ध जांच में उन पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं में अपराधों की जिक्र किया है, लेकिन फिर भी वे पद पर हैं।

और तो और, बाप के ही नक्शेकदम पर बेटा दीपक शेवगांवकर भी चल रहा है और सोसायटी के कामकाज में दखल दे रहा है और मनमानी कर रहा है। रामदास शेवगांवकर तथा लक्ष्मी शेवगांवकर ने पहले ही एक हाउसिंग सोसायटी में प्लॉट लिया हुआ है। फिर भी वे कर्मचारी हाउसिंग सोसायटी अध्यक्ष बने बैठे हैं।

1990 से सदस्य, आज भी प्लॉट नहीं.. संस्था के कई पुराने सदस्य वर्ष 1990 से सदस्य होने के बावजूद आज तक भूखंड से वंचित हैं। वर्ष 2020 में चार नए सदस्यों के नाम प्राथमिकता सूची में जोड़कर उन्हें भूखंड आवंटित कराने हेतु सहकारिता विभाग और संस्था के पदाधिकारियों की मिलीभगत से कार्रवाई की गई।

उप पंजीयक ने 18 अक्टूबर 2024 को आदेश भी पारित कर दिया, जबकि संस्था के पुराने सदस्यों की ओर ध्यान नहीं दिया गया। आश्चर्य है कि सोसायटी में कुल 212 सदस्यों होने के बावजूद प्लॉटों की संख्या कम है, फिर भी 2024-25 में 16 नए सदस्य बनाए गए और उन्हें प्लॉट दे दिए गए। सदस्यों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभाग कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 1 hour ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 2 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 2 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 2 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 3 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 3 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 3 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 3 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 3 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 4 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 4 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 4 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 4 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 5 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 5 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 5 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!