शरद पूर्णिमा-करवा चौथ की छाई रंगत उत्सव का उल्लास: दीपोत्सव की खुशियों में डूबी अहिल्या नगरी; बाजार हुए गुलजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

रोशनी के पर्व की दस्तक से दमका इंदौर, घरों में छाने लगी खुशियां, बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं
धनतेरस और दीपावली के स्वागत में बाजार हुआ आबाद, राजवाड़ा से लेकर सराफा तक उमड़ा जनसैलाब, टूट रहे खरीदारी के रिकॉर्ड
रोशनी के पर्व की दस्तक से जगमग हुई ‘मिनी मुंबई’, घरों से लेकर बाजारों तक पसरी खुशियों की रंगत
पुलिस, जिला प्रशासन व नगर निगम ने भी शुरू की विशेष तैयारियां, मध्य शहर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली और आगामी त्योहारों को लेकर मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर के बाजारों में रौनक अपने चरम पर पहुंच गई है। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों जैसे राजवाड़ा, सराफा, बजाजखाना और छप्पन दुकान में सुबह से देर रात तक ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे बाजारों में त्योहारों की रंगत पूरी तरह पसरी नजर आ रही है।
व्यापारियों के अनुसार इस साल धनतेरस और दीपावली को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह है। कपड़ों, सराफा (ज्वेलरी), इलेक्ट्रॉनिक सामान और सजावट के बाजारों में बंपर खरीदारी देखी जा रही है। राजवाड़ा के आसपास के क्षेत्रों में पैर रखने तक की जगह नहीं है, जिससे त्योहार के इस सीजन में करोड़ों रुपए के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है।
राजवाड़ा और क्लॉथ मार्केट में पारंपरिक कपड़ों, साड़ियों और रेडीमेड गारमेंट्स की खरीदारी के लिए सबसे ज्यादा भीड़ यहीं देखी जा रही है। सराफा बाजार में सोने और चांदी के सिक्कों व गहनों की एडवांस बुकिंग के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
सजावट और इलेक्ट्रॉनिक्स का बाजार भी गुलजार हो चला है। घरों को नया लुक देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और रंग-बिरंगी लाइटिंग के बाजारों में बंपर खरीदारी हो रही है। व्यापारियों का अनुमान है कि इस बार इंदौर का त्योहारी कारोबार पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ देगा।
भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने प्रमुख बाजारों में भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी है और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। त्योहार की इस भारी भीड़ को संभालने के लिए इंदौर पुलिस और नगर निगम ने कमर कस ली है।
राजवाड़ा और मध्य क्षेत्र के बाजारों को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित करने की तैयारियां हैं, ताकि पैदल चलने वाले खरीदारों को कोई परेशानी न हो। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।
आतिशबाजी का बाजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इंदौर में इस बार भी रिहायशी इलाकों से दूर, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आतिशबाजी के लिए अस्थायी बाजार सजाए जा रहे हैं। पटाखा दुकानों के लिए शहर के तयशुदा मैदानों में जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के तहत पटाखों की दुकानें लगाने का ताना-बाना बुना गया है।
सभी दुकानदारों को कड़े नियमों के तहत ही अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं। अप्रिय घटना से निपटने के लिए हर पटाखा बाजार में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पानी के टैंकर तैनात रहेंगे। बारूद के खतरे को देखते हुए दो दुकानों के बीच तय दूरी रखना अनिवार्य किया गया है।
पूरे पटाखा बाजार क्षेत्र को पूरी तरह से ‘नो स्मोकिंग जोन’ घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि घरों की छतों या तंग गलियों में पटाखे न जलाएं और आतिशबाजी के समय बच्चों पर विशेष नजर रखें।
घरों में तैयारी अंतिम दौर में, हर आंगन में छाई खुशियां
बाजारों की इस रौनक का सीधा कनेक्शन इंदौर के हर एक घर से जुड़ा है। घरों में साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम पूरा होने के बाद अब मुख्य द्वारों पर वंदनवार सजाए जा रहे हैं। महिलाएं छतों और बॉलकनियों में पारंपरिक दीये व मॉडर्न एलईडी लाइट्स लगाने में जुटी हैं।
आंगन में रंगोली के रंगों के साथ दीपावली के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। गृहिणियों का कहना है कि सालभर का यह ऐसा वक्त होता है, जब पूरा परिवार एक साथ खुशियां समेटने और बांटने में लग जाता है। शरद पूर्णिमा का पर्व मुहाने पर है और उसके बाद आ रही है करवा चौथ। सुहाग के इस पर्व को लेकर भी इन दिनों घर-घर में जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं।
संबंधित समाचार

150 करोड़ के जमीन डील मामले में खुलासा फर्स्ट की खबर पर लगी मुहर:देवास स्थित 92 लाख के दो प्लॉट भी लोकायुक्त के रडार पर; 1 करोड़ के निवेश का ब्योरा तलब

पलासिया चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में खुलासा:छड़ी के अंदर छिपाकर ले जा रहा था गुप्ती; रेड लाइट जंप करने पर रोका तो सामने आया मामला

माता टेकरी की 21 दानपेटियां खुली:नवरात्र में इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; गिनती जारी

बदहाल सड़क पर थम गईं तीन मासूम जिंदगियां:व्यवस्था पर उठ रहे सवाल; पीथमपुर के महिंद्रा ब्रिज पर दर्दनाक हादसा

वीडियो देखिये, बिजली कंपनी का लाइन परिचालक रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया:स्थायी कनेक्शन के लिए मांगे थे इतने हजार रुपये; लोकायुक्त इंदौर की कार्रवाई

विकास के नाम पर घटिया निर्माण सड़क बनी या भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला:एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर ने नगर निगम के निर्माण कार्यों का किया खुलासा

नर्मदा-माही लिंक परियोजना:इस दिन लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी

देखिये वीडियो, यहां आया 7.0 तीव्रता का भूकंप:16 लोगों की मौत; कई घायल, 12 हजार से ज्यादा को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

स्कूटी विवाद में कर्मचारी के सिर पर फर्शी से हमला:अस्पताल में इलाज के बाद संदिग्ध हालात में मौत; मुख्य आरोपी हिरासत में

सेमीकंडक्टर कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी का शुभारंभ:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तकनीकी नवाचारों का लिया जायजा

क्या अहिल्या नगरी में गहराएगा जल-संकट कम बारिश के बाद अभी से फूल रहे हाथ-पांव:नर्मदा के भरोसे सधेगा इंदौर का जल-चक्र; पर असली ताकत नागरिक अनुशासन की

रेलवे क्रॉसिंग पर भीषण हादसा:ट्रेन से टकराई पिकअप; चालक का सिर धड़ से अलग, फाटक नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियो देखिये, केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजनाओं से बढ़ेगा मत्स्य पालन:मुख्यमंत्री बोले-किसानों की आय और रोजगार के नए अवसरों पर सरकार का जोर

जगह-जगह फूट रही नर्मदा-गंभीर परियोजना की पाइपलाइन:किसानों ने पंप हाउस पर जड़ा ताला; मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोश

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का गांजा जब्त; तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

लालबाग पैलेस में 186 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट की रोक:नोटिस जारी कर जवाब मांगा

वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर में मॉक ड्रिल के बाद क्या बोले अधिकारी:सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाना लक्ष्य

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; रुपए लेते ही दबोचा
वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह की पदयात्रा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नोटिस:बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने की शिकायत पर दो सप्ताह में मांगा जवाब

डेंटल कॉलेज में मरीजों की सेहत से खिलवाड़:जंग लगे औजारों से हो रहा इलाज; रोजाना आते हैं सौकड़ों मरीज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!