खबर
Top News

शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी: गुम बच्ची को मां से मिलाया; देर रात महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अक्टूबर 2026, 1:36 pm
शेयर करें:
शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों, मंदिरों और मेलों में उमड़ रही भीड़ के बीच इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल टीमें महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा में मुस्तैदी से जुटी हैं। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में शहर में 15 शक्ति मोबाइल टीमें प्रमुख धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं।

बीती रात पुलिस टीमों ने छह वर्षीय गुम बच्ची को उसकी मां से मिलाया, देर रात घर लौट रही महिलाओं को सुरक्षित पहुंचाया और शराब के नशे में घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।

घूमर गरबा आयोजन के दौरान एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसके रिश्तेदार के साथ आई छह वर्षीय बच्ची भीड़ में गुम हो गई है। पीसीआर-14 की टीम ने तत्काल तलाश शुरू की और बच्ची को सकुशल खोजकर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।

ढोली तारा गरबा देखकर बिचौली मर्दाना पैदल जा रही तीन महिलाओं को पीसीआर-08 की टीम ने ऑटो नहीं मिलने पर सुरक्षित घर पहुंचाया। खजराना में पीसीआर-7 ने सुनसान रास्ते पर अकेली जा रही महिला की मदद की।

वाहन खराब होने पर गौहर नगर से नंदा नगर जा रही तीन बालिकाओं को पीसीआर-5 ने घर पहुंचाया। पीसीआर-11 ने 14 वर्षीय बालिका को गौरी नगर तथा पीसीआर-13 ने गरबा देखकर लौट रही दो बहनों और उनकी मौसी को राजेंद्र नगर सुरक्षित पहुंचाया।

शराबियों पर कार्रवाई
पीसीआर-11 की टीम ने कनकेश्वरी गरबा ग्राउंड में महिलाओं के बीच शराब के नशे में घूम रहे दो व्यक्तियों को पकड़कर हीरानगर थाने पहुंचाया। वहीं, रघुनंदन बाग क्षेत्र में लहराते हुए वाहन चला रहे दो लोगों की जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। दोनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई के लिए थाने भेजा गया।

सामान छीनने की कोशिश, तीन संदिग्ध पकड़े... बिजासन मंदिर की पार्किंग में यातायात पुलिस और शक्ति पीसीआर-3 की टीम ने महिलाओं से खरीदा हुआ सामान और खिलौने छीनकर भागने की कोशिश कर रहे दो महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा। तीनों को पूछताछ के लिए एरोड्रम थाने पहुंचाया गया।

हेल्पलाइन की जानकारी दी
पीसीआर-13 ने अन्नपूर्णा मंदिर में तैनात स्काउट-गाइड की बालिकाओं को जागरूकता पर्चे बांटकर महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसके अलावा पीसीआर-7 ने खोया हुआ मोबाइल बरामद कर उसके मालिक को लौटाया।

संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण
Top News

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण:लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी,चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश

4 minutes ago
ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में
Top News

ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज

7 minutes ago
MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित
Top News

MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित:8 मसालों के सैंपल भी फेल; बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश जारी

7 minutes ago
जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी
Top News

जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी:जब 8 इमारतों में बूंद-बूंद पानी का संकट; तो दो नई हाईराइज बिल्डिंगों को किस आधार पर मिली मंजूरी

17 minutes ago
वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग
Top News

वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग:दो इकाइयां जलकर राख; अग्निकांड से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

18 minutes ago
टीआई फोन नहीं उठाते
Top News

टीआई फोन नहीं उठाते:स्टाफ राजीनामे का बना रहा दबाव

25 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:नगर निगम सुपरवाइजर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

27 minutes ago
तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल
Top News

तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल:चर्चा ताई के पैर छूने की नहीं, कैलाश विजयवर्गीय के पैर न छूने की; एकलव्य गौड़ के वीडियो को लेकर चर्चाएं

29 minutes ago
सालभर गैरहाजिर रहा हेड कांस्टेबल निलंबित
Top News

सालभर गैरहाजिर रहा हेड कांस्टेबल निलंबित:बड़ा सवाल; आखिर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद क्यों जागा विभाग

29 minutes ago
वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया
Top News

वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया:मेरे किले में सालभर जलती हैं चार अखंड ज्योत

about 1 hour ago
मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण
Top News

मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण:लाखों रुपए की फिरौती मांगी; पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा
Top News

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा:बड़ा गणपति क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब; प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी पहुंचे

about 1 hour ago
MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल
Top News

MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल:ऑफलाइन आवेदन बंद करने की तैयारी; कारतूसों की बिक्री पर भी रहेगी नजर

about 1 hour ago
विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं
Top News

विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं:किराना सामान लेने गए युवक के साथ की जमकर मारपीट

about 1 hour ago
बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार
Top News

बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार:पत्थर गोदाम के पास आरक्षक को चकमा देकर भागे

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश:मुख्यमंत्री ने कहा– प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा था ट्रक, पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

about 2 hours ago
युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

युवाओं के लिए बड़ी खबर:पहली नौकरी वालों को सरकार देगी 15000 रुपए; जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

about 2 hours ago
बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़
Top News

बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़:आखिरकार पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में हुई एफआईआर दर्ज

about 2 hours ago
रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब
Top News

रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब:₹1.07 करोड़ से अधिक की देनदारी; जमीन आवंटन और लाइसेंस की वैधता पर अब भी प्रश्नचिह्न

about 2 hours ago
एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ
Top News

एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!