शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर: बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल सुरक्षा ही नहीं, संवेदनशीलता और तत्परता की मिसाल भी पेश कर रही है। कहीं अचानक बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, तो कहीं परिवार से बिछड़े तीन साल के मासूम को मां से मिलाया।
देर रात गरबा से लौट रही अकेली युवती को भी सुरक्षित घर पहुंचाया। शहर के सभी थाना क्षेत्रों में तैनात 15 शक्ति मोबाइल टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं।
गांधीनगर थाना क्षेत्र के मां कमलेश्वरी गरबा मंडल में कौशलदेवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलते ही शक्ति मोबाइल पीसीआर-3 पहुंची और अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को सूचना दी। वही कल अभिव्यक्ति गरबा से लौट रही एक युवती ने मदद के लिए महिला शक्ति पीसीआर-5 से संपर्क किया।
टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुभाष नगर स्थित घर पहुंचाया। अभिव्यक्ति गरबा आयोजन के दौरान परिवार से बिछड़े तीन वर्षीय बालक को शक्ति पीसीआर-7 और खजराना पुलिस ने अपनी सुरक्षा में लिया। इसके बाद परिजनों को तलाशकर बच्चे को सकुशल उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।
शक्ति पीसीआर-6 ने गरबा पंडाल के पास शराब के नशे में विवाद कर रहे दो व्यक्तियों को समझाइश देकर घर रवाना किया। कैलाद हाला क्षेत्र में परिवार से परेशान होकर घर छोड़ने वाली 18 वर्षीय युवती की सूचना पर शक्ति पीसीआर-6 पहुंची। पुलिस उसे थाने लाई और सहायता व परामर्श के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजा।
जनसंवाद से सुरक्षा का संदेश... एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में शक्ति मोबाइल की टीमें मंदिरों, गरबा पंडालों और मेलों के आसपास लगातार गश्त कर रही हैं। पुलिसकर्मी जनसंवाद के जरिए महिला सुरक्षा, शक्ति मोबाइल की कार्यप्रणाली और जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दे रहे हैं।
संबंधित समाचार

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

जेल से छूटते ही फिर आतंक मचाने लग गया भय्यू सुरीला:गर्लफ्रेंड से दोस्ती तोड़ने का दबाव इनकार पर दुकानदार को पीटा

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस:चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप

बीमारी का बहाना, वर्दी में जमीनों का धंधा!:डेढ़ साल से पीटीसी से गैर हाजिर रहते हुए कर रहा था पूरे खेल

भागता फिर रहा ब्लैकमेलिंग और दलित महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का मुलजिम:अपराधों का चिट्ठा खुलते ही जमानत खारिज

मुझ पर ही मुस्लिम युवक को लाने का आरोप लगाकर पीटा:मेरे परिवार की महिलाओं से हुई छेड़छाड़

लहरा दो तिरंगा रैली से पहले पुलिस का एक्शन:अभिजीत दीपके को थमाया नोटिस; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पंडाल में नशेड़ी:आयोजक पर एफआईआर; गार्डन सील

अभिव्यक्ति गरबे में सुरक्षा व्यवस्था हो गई तार-तार:नशे में धुत युवक महिलाओं के बीच पहुंचा

व्यापारी से 50 हजार रुपए महीने की मांगी रंगदारी:विरोध करने पर की मारपीट; पिता-पुत्र सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

महिला कांग्रेस अध्यक्ष के कॉलेज में गरबे पर बवाल:बजरंग दल की दबिश से आयोजन रद्द
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!