सोशल मीडिया पर एक्टिव सेक्सटॉर्शन गैंग: इस तरह लोगों को बना रहे ठगी का शिकार; ऐसे करें अपना बचाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
सोशल मीडिया के जरिए सक्रिय सेक्सटॉर्शन गैंग तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है। हर महीने औसतन 15 मामले सामने आ रहे हैं, जबकि वास्तविक संख्या इससे कहीं ज्यादा होने की आशंका जताई जा रही है।
फर्जी प्रोफाइल से भेजते हैं फ्रेंड रिक्वेस्ट
साइबर अपराधी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर आकर्षक युवतियों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति इनके संपर्क में आता है, उसे बातचीत में उलझाकर टेलीग्राम पर ले जाया जाता है।
वीडियो रिकॉर्ड कर करते हैं ब्लैकमेल
यहां ठग वीडियो कॉल या संदिग्ध लिंक के जरिए पीड़ित के मोबाइल डेटा तक पहुंच बना लेते हैं और अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेलिंग शुरू कर देते हैं। इस पूरे तरीके में ठग इतने शातिर होते हैं कि लोग आसानी से इनके जाल में फंस जाते हैं।
महीने 15 केस
इस मामले में साइबर क्राइम सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा का कहना है कि शहर में हर महीने ऐसे करीब 15 केस सामने आते हैं, लेकिन बदनामी के डर से अधिकांश लोग शिकायत दर्ज नहीं कराते। कई पीड़ित केवल सलाह लेने साइबर सेल तक पहुंचते हैं।
पुलिस की कार्रवाई
हाल के मामलों में छात्र और युवा भी इस गैंग के निशाने पर हैं। एक केस में IIITDM के दो छात्रों से करीब 18 हजार रुपए की ठगी हुई, जबकि अन्य मामलों में पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
ऐसे बचें सेक्सटॉर्शन से
अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें
संदिग्ध लिंक या ऐप डाउनलोड से बचें
वीडियो कॉल के लिए दबाव बने तो तुरंत सतर्क हो जाएं
किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करें
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें, ताकि इस तरह के साइबर अपराधों पर रोक लगाई जा सके।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!