देह व्यापार का खुलासा: वाटर पार्क की आड़ में चल रहा था धंधा; 3 युवतियां सहित 7 गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जिले के पंचेड़-नामली मार्ग स्थित तुलसी वाटर पार्क में स्विमिंग पूल और स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के बड़े रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में की गई गुप्त कार्रवाई में पुलिस ने थाईलैंड की तीन युवतियों, तीन संदिग्ध युवकों और वाटर पार्क के मैनेजर को हिरासत में लिया है।
ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस टीम
पुलिस को लंबे समय से वाटर पार्क में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने एएसपी विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। सूचना लीक न हो, इसके लिए पूरी कार्रवाई गोपनीय रखी गई।
सबसे पहले पुलिसकर्मियों को फर्जी ग्राहक बनाकर वाटर पार्क भेजा गया। वहां अवैध गतिविधियों की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने परिसर में दबिश देकर कार्रवाई की।
6 कमरों में चल रहा था स्पा सेंटर
जांच में सामने आया कि वाटर पार्क के पिछले हिस्से में छह विशेष कमरे बनाए गए थे, जहां कथित तौर पर स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा था। पुलिस को तीन कमरों में थाईलैंड की तीन युवतियां और तीन युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। तलाशी के दौरान कमरों से बड़ी संख्या में उपयोग किए गए कंडोम और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने मौके से मैनेजर दिलीप ठाकुर को भी हिरासत में लिया है।
स्थानीय पुलिस को नहीं लगी भनक
कार्रवाई की खास बात यह रही कि घटनास्थल से कुछ किलोमीटर दूर स्थित नामली थाना पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। सूचना लीक होने की आशंका को देखते हुए ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन तक बंद करवा दिए गए थे।
दस्तावेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही वाटर पार्क से जुड़े दस्तावेजों, लाइसेंस और स्पा संचालन से संबंधित रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!