खबर
Top News

यहां से होगी कई ट्रेनों की आवाजाही: यह बनेगा नया ऑपरेशनल स्टेशन; लाखों रेल यात्रियों के लिए जल्द ही बड़ा बदलाव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जून 2026, 1:00 pm
शेयर करें:
यहां से होगी कई ट्रेनों की आवाजाही

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के लाखों रेल यात्रियों के लिए जल्द ही बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इंदौर जंक्शन के पुनर्विकास और नई अत्याधुनिक स्टेशन बिल्डिंग के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। करोड़ों रुपए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत आने वाले दिनों में ट्रेनों का संचालन चरणबद्ध तरीके से लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से किया जाएगा।

लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन की नई इमारत लगभग तैयार
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन की नई इमारत लगभग तैयार हो चुकी है। यहां टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, यात्री सुविधाएं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि संचालन शुरू होते ही यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यार्ड में चल रहा नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग कार्य

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इंदौर यार्ड क्षेत्र में वर्तमान में नॉन-इंटरलॉकिंग का महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य जारी है। इसके लिए मेजर ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त भी करना पड़ा। इस दौरान ट्रैक सर्किट, सिग्नलिंग नेटवर्क और कंप्यूटर आधारित ऑपरेशन कंट्रोल सिस्टम को नए स्टेशन परिसर में स्थानांतरित किया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में पूरा हो रहा काम
रेलवे के जोनल और मंडल स्तर के वरिष्ठ अधिकारी पूरे शिफ्टिंग और तकनीकी कार्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं। रेलवे का दावा है कि सभी सुरक्षा और तकनीकी मानकों का पालन करते हुए यह प्रक्रिया पूरी की जा रही है, ताकि संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें
तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद इंदौर जंक्शन के पुनर्विकास और विश्वस्तरीय स्टेशन निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का प्रस्थान स्टेशन और समय अवश्य जांच लें। संचालन में बदलाव के कारण कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और स्टेशन में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए अपडेट जानकारी लेकर ही यात्रा करें।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 6 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 7 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 7 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 7 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 7 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 7 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 7 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 7 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 8 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 8 hours ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 8 hours ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 8 hours ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 8 hours ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 8 hours ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 8 hours ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 8 hours ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 8 hours ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 9 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 9 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!