करोड़ों के घोटाले में फंसे कई अफसर: सीएमओ-इंजीनियर सहित 9 पर FIR दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
नगर परिषद अंजड़ में पेयजल योजना के नाम पर करोड़ों रुपए के घोटाले का मामला सामने आया है। इस मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सीएमओ, इंजीनियर और अध्यक्ष सहित कुल 9 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
12.20 करोड़ की योजना में भारी अनियमितता
ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया कि वर्ष 2016 में 2700 घरों को नल कनेक्शन देने के लिए 12.20 करोड़ रुपए की पेयजल योजना स्वीकृत की गई थी। इस योजना का टेंडर सोरठिया वेल्जी रत्ना एंड कंपनी को जारी किया गया था। नियमानुसार यह कार्य 18 माह में पूरा होना था।
अधूरे काम के बावजूद 10 करोड़ से ज्यादा भुगतान
जांच में खुलासा हुआ कि कार्य आज तक पूरा नहीं हुआ, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने ठेकेदार को 10.20 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान कर दिया। जबकि देरी होने पर 10 प्रतिशत राशि काटने का प्रावधान भी लागू नहीं किया गया।
रिकॉर्ड में गड़बड़ी
ईओडब्ल्यू को जांच के दौरान यह भी पता चला कि माप पुस्तिका और कैशबुक में कार्य का पूरा विवरण दर्ज ही नहीं किया गया। कई जगह गलत प्रविष्टियां की गईं, जिससे शासन को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।
जिम्मेदार अधिकारियों पर गंभीर आरोप
नगर परिषद के तत्कालीन अधिकारियों पर अधूरे काम के बावजूद ठेकेदार को पूरा भुगतान करने और वित्तीय नियमों की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
इन पर दर्ज हुआ केस
इस मामले में तत्कालीन नगर परिषद अध्यक्ष मंजुला राकेश पाटीदार और पुष्पा परमार, सीएमओ सुरेंद्र सिंह पंवार, अमरदास सैनानी व मायाराम सोलंकी, इंजीनियर दिनेश पटेल, लेखापाल हुकुमचंद मालवीय, टेंडर कंपनी के प्रोपराइटर परेश सोरठिया और ठेकेदार मिनेश मकवाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!