कई हादसे: कार नाले में गिरी, इतने की मौत; ट्रक ने इतने मजदूरों को कुचला, स्कूटी की टक्कर से अधेड़ घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में शनिवार सड़क हादसों के नाम रहा। राजगढ़, नरसिंहपुर और उज्जैन से अलग-अलग दुर्घटनाओं की दर्दनाक खबरें सामने आईं। राजगढ़ में पुल से कार नाले में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई।
वहीं, नरसिंहपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 मजदूरों को कुचल दिया। वहीं उज्जैन के बड़नगर में एक बेकाबू स्कूटी की टक्कर से अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
राजगढ़: पुल से नाले में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
राजगढ़ जिले के पचोर-खुजनेर मार्ग पर भीलखेड़ी जोड़ के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नाले में जा गिरी।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में सवार सभी पांच लोगों को गंभीर हालत में खुजनेर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
नरसिंहपुर: मजदूरी पर जा रहे तीन युवकों को ट्रक ने रौंदा
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक पर सवार तीनों युवक मजदूरी के लिए जा रहे थे।
हादसे में प्रहलाद लोधी, प्रकाश लोधी और शिवम ठाकुर, तीनों निवासी पिपासरा गांव, की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। गोटेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
उज्जैन: तेज रफ्तार स्कूटी ने अधेड़ को मारी टक्कर
उज्जैन जिले के बड़नगर में सुबह करीब 6:54 बजे शिवजी चौराहे पर सड़क पार कर रहे एक अधेड़ को तेज रफ्तार स्कूटी ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि अधेड़ कई फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े। स्कूटी चला रही युवती भी संतुलन खोकर सड़क पर गिर गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उज्जैन रेफर किया गया है।
पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
एक ही दिन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुए इन हादसों में 8 लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!