कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’: हारी सीटों पर फोकस; एक माह चलेगा अभियान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों से पहले भाजपा जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है।
पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। इसी अभियान के तहत गुजरात के वड़नगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक विशेष यात्रा निकाली जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक 25 साल के प्रशासनिक सफर और उनके मॉडल को केंद्र में रखकर आयोजित होने वाले इस अभियान में मध्यप्रदेश की भूमिका अहम रहेगी।
प्रदेश में यात्रा का रूट इस तरह तैयार किया जा रहा है कि वह अधिक से अधिक कमजोर और पिछली बार भाजपा के हाथ से निकली विधानसभा सीटों से होकर गुजरे।
MP पर क्यों रहेगा सबसे ज्यादा फोकस?
मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति गुजरात और उत्तर प्रदेश के बीच होने के कारण यह यात्रा का प्रमुख पड़ाव बनेगा। प्रदेश में यात्रा के रूट को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।
पार्टी की कोशिश है कि यात्रा उन इलाकों तक पहुंचे जहां पिछले चुनाव में भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी। इसके जरिए संगठन कमजोर क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ ही ग्रामीण और स्थानीय मतदाताओं से सीधा संवाद करेगा।
20 टोलियां, 5 हजार कार्यकर्ता और 5 हजार बाइक
यात्रा के लिए गुजरात और उत्तर प्रदेश, दोनों दिशाओं से 10-10 टोलियां निकाली जाएंगी। हर टोली में करीब 250 बाइक और 500 भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
गुजरात की ओर से निकलने वाली टोलियां वड़नगर के शर्मिष्ठा तालाब का जल लेकर वाराणसी की ओर जाएंगी। वहीं, काशी से गंगाजल लेकर दूसरी दिशा की टोलियां वड़नगर पहुंचेंगी।
मध्यप्रदेश में ये यात्राएं मालवा, निमाड़, ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, महाकौशल और विंध्य समेत अलग-अलग क्षेत्रों से गुजरेंगी।
हर गांव में दिखाई जाएगी 15 मिनट की फिल्म
यात्रा के दौरान गांव-गांव में ‘विकसित भारत’ की थीम पर करीब 15 मिनट की शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी। इसके साथ यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे।
युवाओं की टीमें ग्रामीणों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर फीडबैक भी लेंगी। इस दौरान यह जानने की कोशिश होगी कि सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक कितना पहुंच रहा है और स्थानीय स्तर पर किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
MP में चलेंगे 20 हाईटेक LED ट्रक
यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में 20 विशेष LED ट्रक भी चलेंगे। इनमें बड़ी LED स्क्रीन लगी होंगी, जिन पर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से जुड़ी फिल्में दिखाई जाएंगी।
दोनों दिशाओं से आने वाली 10-10 टोलियों के रूट अलग-अलग रखे जाएंगे। कोई भी दो टोलियां एक ही गांव या शहर में रात्रि विश्राम नहीं करेंगी।
योजना के मुताबिक, दोनों दिशाओं की यात्राएं मिलकर रोजाना करीब 60 से 80 स्थानों तक पहुंचेंगी। यात्रियों के ठहरने, भोजन और विश्राम की व्यवस्था पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक जनभागीदारी के जरिए की जाएगी।
नर्मदा, क्षिप्रा और बेतवा के घाटों पर सफाई अभियान
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की प्रमुख नदियों के घाटों पर सफाई अभियान भी चलाएंगे। नर्मदा, क्षिप्रा और बेतवा नदी के पुराने घाटों को इसके लिए चिह्नित किया गया है।
इस कार्यक्रम को ‘सेवा मेरा योगदान’ नाम दिया गया है। स्थानीय युवाओं और नाविक समुदाय की मदद से घाटों की सफाई की जाएगी। अभियान में स्थानीय सांसद और विधायक भी शामिल होंगे।
घाटों का होगा सौंदर्यीकरण
सफाई अभियान के साथ घाटों के सौंदर्यीकरण की योजना भी है। राज्य सरकार और स्थानीय निकायों की मदद से घाटों पर हाईमास्ट लाइट और बैठने की व्यवस्था विकसित की जाएगी।
स्थानीय कला और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए घाटों को सजाया जाएगा। लोकार्पण के दौरान दीपदान, आरती और सामूहिक संकल्प जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की कवायद
प्रदेश में अगले साल होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों से पहले भाजपा के इस अभियान को संगठन की जमीनी सक्रियता बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
पार्टी का फोकस सिर्फ सरकार की योजनाओं का प्रचार करने पर नहीं, बल्कि कमजोर क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और जनता से सीधा फीडबैक लेने पर भी रहेगा।
अभियान की मध्यप्रदेश में जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को दी गई है। पार्टी को उम्मीद है कि एक महीने तक चलने वाला यह अभियान संगठन और जनता के बीच सीधा संपर्क मजबूत करने में मदद करेगा।
संबंधित समाचार

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

वीडियो देखिये, नवरात्रि का पर्व देता है समाज में एकता और सद्भाव का संदेश:विशाल चुनरी यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

पूर्व मुख्यमंत्री ने RSS के आयोजन पर जताई आपत्ति:केंद्रीय मंत्री से पूछा- अपने स्कूल में क्यों नहीं करवाते

सुबह 9 बजे तक भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव; हजारों भक्तों ने लिया महाकाल और माता का आशीर्वाद

शारदीय नवरात्रि:एक ही सूर्य चक्र में मिलेंगी दो महाशक्तियां

अवैध गांजे की खेती पर पुलिस की कार्रवाई:कपास-मक्का की फसल के बीच उगाया गांजा; 880 पौधे किए जब्त

वीडियो देखिये, शीतला माता मंदिर हादसा मामले में ट्रक चालक और मालिक हिरासत में:ब्रेक फेल होने से दुर्घटना की आशंका; प्रतिबंधित मार्ग पर पहुंचने के कारणों की जांच

मीडिया कवरेज की अस्वस्थ होड़ और बढ़ती अव्यवस्था:इंदौर की घटना का आईना; क्या ‘शोर’ और ‘रील संस्कृति’ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खोखला कर रही है

ट्रक ने बच्चे का सिर धड़ से अलग किया

बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला 14 की मौत:मृतकों में महिलाएं, बच्चे-बुजुर्ग शीतला माता के दर्शन करने पहुंचे थे

नवरात्रि में सुरक्षा के लिए 15 शक्ति मोबाइल सक्रिय:गरबा पंडालों से मेलों तक पुलिस की निगरानी; ड्रोन से नजर, संदिग्धों पर कार्रवाई; बीमार बालिका और सड़क हादसों में घायलों को पहुंचाया अस्पताल

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण:लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी,चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश

ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज

MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित:8 मसालों के सैंपल भी फेल; बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश जारी

जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी:जब 8 इमारतों में बूंद-बूंद पानी का संकट; तो दो नई हाईराइज बिल्डिंगों को किस आधार पर मिली मंजूरी

वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग:दो इकाइयां जलकर राख; अग्निकांड से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

टीआई फोन नहीं उठाते:स्टाफ राजीनामे का बना रहा दबाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:नगर निगम सुपरवाइजर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल:चर्चा ताई के पैर छूने की नहीं, कैलाश विजयवर्गीय के पैर न छूने की; एकलव्य गौड़ के वीडियो को लेकर चर्चाएं

सालभर गैरहाजिर रहा हेड कांस्टेबल निलंबित:बड़ा सवाल; आखिर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद क्यों जागा विभाग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!