तनाव के बीच पाकिस्तान को झटका: होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ी सख्ती; जहाज को रोका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच हालात और तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। ईरान-इजराइल टकराव के 26वें दिन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पाकिस्तान के कराची जा रहे ‘सेलेन’ नाम के जहाज को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने से रोक दिया है।
जहाज को रोका
IRGC के नेवी कमांडर अलीरेजा तांगसिरी ने कहा कि जहाज के पास होर्मुज स्ट्रेट पार करने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने साफ किया कि अब इस रास्ते से गुजरने वाले हर जहाज को पहले ईरानी अधिकारियों से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
पाकिस्तान की मध्यस्थता के बीच बढ़ा तनाव
यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तान इस संघर्ष में मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत भी की थी।
भारत के टैंकर गुजर चुके
तनाव के बावजूद भारत के 5 एलपीजी और तेल टैंकर जग वसंत, पाइन गैस, शिवालिक, नंदा देवी और जग लाडकी होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजर चुके हैं।
जंग का असर
इस संघर्ष का असर आम नागरिकों पर भी गंभीर रूप से पड़ा है। अब तक करीब 1,500 लोगों की मौत हो चुकी है। 18,551 लोग घायल हुई है। मृतकों में 8 महीने के बच्चे से लेकर 88 साल तक के बुजुर्ग शामिल है।
200 महिलाओं की भी मौत
इतना ही नहीं इस हमले में करीब 200 महिलाओं की भी मौत की खबर सामने आई है। 28 फरवरी को स्कूल पर हमले में 168 बच्चों की जान गई। 55 स्वास्थ्यकर्मी घायल, जिनमें 11 की मौत हो चुकी है।
लगातार बिगड़ते जा रहे हालात
हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ती सख्ती से वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है।
संबंधित समाचार

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण:लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन:देवी स्वरूपा बेटियों को कराया भोजन

MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल:जीता कांस्य पदक; मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला

गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत:गरबा पंडाल में मची भगदड़; सौभाग्य से गरबा खेल रही बालिकाएं बची पुलिसकर्मी के सामने पिस्टल तानकर दोस्त से बोला- तुझे भी मार दूंगा

वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा:महाकाल के दरबार में माथा टेककर लिया सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा का संकल्प; मंदिरों के चढ़ावे में पारदर्शिता की मांग

माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु:मां जगदंबा की भक्ति में लीन रहा शहर; नम आंखों से दी विदाई

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!